{"_id":"602485a68ebc3ee9196f11d9","slug":"varanasi-news-devotees-are-taking-a-dip-in-the-holy-ganges-on-the-occasion-of-mauni-amavasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन गंगा में डुबकी
Thu, 11 Feb 2021 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के घाटों पर मौनी अमावस्या के अवसर पर पावन गंगा मे श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार मौनी आज मनाई जा रही है। पौराणिक शास्त्रों के मुताबिक माघ महीने की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने और मुख से कटु शब्द न निकलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। पवित्र नदी में डुबकी लगाने से जीवन सफल हो जाता है।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर ऐतिहासिक स्नान की परंपरा चली आ रही है। मौनी अमावस्या पर नगर में मेला भी लगता है। नगर पंचायत की तरफ से मौनी अमावस्या को लेकर रामघाट पर नदी में बेरिकेडिंग की गई है। पांच नाव, नाविक, प्रकाश व्यवस्था, चार गोताखोर आदि की व्यवस्था की गई है। चैयरमैन वेदाना सोनकर ने बताया कि आसपास क्षेत्रों व दूर दराज से आने वाले स्नानार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है महिलाओं के लिए स्नान के बाद अस्थायी चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन सुबह से मौन व्रत रखा जाता है। ध्यान चिंतन आदि करना चाहिए। समौनी अमावस्या का अपना खास महत्व है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी तट परदेवताओं का वास रहता है। नदी में स्नान करना ज्यादा फलदायी होता है। ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने के कारण इसका महत्व कई गुणा बढ़ गया है।