फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Cleaning of drains will start in the city with hanging machine.

Varanasi News:शहर में फासी मशीन से होगी नाले की सफाई शुरू

Wed, 19 Jun 2024 06:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Cleaning of drains will start in the city with hanging machine.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। नाला सफाई की अत्याधुनिक तकनीक से लैस फासी मशीन का उद्घाटन मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने किया। शहर के नालों की सफाई के लिए पांडेयपुर स्थित दौलतपुर शांतिपुरम कॉलोनी से इसकी शुरुआत की गई।
कॉलोनी के पूर्व सड़क के पुलिया के पास कुछ मैनुअल नाला सफाई का कार्य कराया गया था। जिसकी सिल्ट सड़क पर ही पड़ी थी। जिसे तत्काल उठाने की हिदायत दी। क्षेत्र के पार्षद ने मौके पर शिकायत की कि पीडब्ल्यूडी ने मानक के विपरीत नाला निर्माण का कार्य कराया गया है। दौलतपुर सड़क के नाले के पुलिया से पूर्व मंदिर के ठीक सामने गली के कार्नर पर वाटर सप्लाई लीकेज मिला। इसे तत्काल ठीक कराने की हिदायत दी। नदेसर स्थित धोबी घाट के पास चल रहे नाला सफाई के कार्यों का मेयर ने जायजा लिया।
विज्ञापन


अवर अभियंता पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई

अंधरापुल स्थित रनिया महाल के मुख्य मार्ग से लेकर अंत तक नाला सफाई के कार्य कराए जा रहें हैं। मेयर ने निरीक्षण के दौरान नाले के अंत में नाले की दीवार पर एक पेड़ उगे हुए रहे। जिसे काट कर हटाने को कहा था। आज दोबारा निरीक्षण के दौरान पेड़ जस का तस पड़ा होने और लगातार दिए गए निर्देशों के क्रम में उच्च अधिकारियों के आदेशों का अवहेलना करने पर सिविल के अवर अभियंता दिनेश प्रसाद पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही सफाई कार्य बेहतर न करने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed