फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News City railway station look will change platforms will increase AGM said get modern facilities

Varanasi: वाराणसी के इस रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगे प्लेटफार्म, एजीएम बोले- मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं; जाना हाल

Sat, 06 Sep 2025 01:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 01:48 PM IST
सार

वाराणसी के सिटी रेलवे स्टेशन पर एजीएम ने सुविधाओं और व्यवस्थाओं का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यहां प्लेटफार्मों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के इंतजाम होंगे।

विज्ञापन
Varanasi News City railway station look will change platforms will increase AGM said get modern facilities
सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एजीएम वीके शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने एजीएम रेलवे वीके शुक्ला पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और बताया कि आने वाले समय में सिटी रेलवे स्टेशन पूरी तरह नई सूरत में नजर आएगा।

विज्ञापन


एजीएम ने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफार्मों की संख्या नौ तक बढ़ाई जाएगी। चार नई लाइनें जोड़ी जाएंगी और अप-डाउन दोनों लाइनें चालू होंगी। साथ ही यात्री ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनें भी यहां से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी: यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा, जिससे सभी प्लेटफार्म आपस में जुड़े रहेंगे। स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध : स्टेशन पर यात्रियों को मॉड्यूलर टॉयलेट, वीआईपी लॉज और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन व्यवस्थाओं से यात्रियों को आरामदायक माहौल मिलेगा।

अंडरपास से मिलेगा जाम से राहत
नक्खी घाट और जलालीपुरा क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 24-25 नंबर गेट पर अंडरपास बनाया जा रहा है। एजीएम वीके शुक्ला ने बताया कि यह अंडरपास अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एजीएम ने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी होने के बाद सिटी स्टेशन की सूरत पूरी तरह बदल जायेगा और यह यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक केंद्र बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed