{"_id":"5f70f0098ebc3e9b9241f99d","slug":"varanasi-news-city-news-vns54973966","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र में स्थापित होगी भारतेंदु नाट्य अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र में स्थापित होगी भारतेंदु नाट्य अकादमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हरिश्चंद्र महाविद्यालय में भारतेंदु नाट्य अकादमी की शाखा स्थापित की जाएगी। यह केंद्र लखनऊ के भारतेंदु नाट्य अकादमी से जुड़ा होगा। महाविद्यालय परिवार के सहयोग से योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। वह रविवार को हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुरातन छात्र परिषद की ओर से आयोजित राष्टद्यीय वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
शैक्षिक संस्थानों के विकास में पुरातन छात्रों की भूमिका विषयक वेबिनार में पुरानी यादों को साझा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि वह इस महाविद्यालय को एक मॉडल महाविद्यालय बनाना चाहते हैं। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र ही किसी भी संस्था के उत्थान में रोल मॉडल की तरह होते हैं। आने वाली पीढियां उनका अनुसरण करती हैं। पुरा छात्र व अरुणाचल प्रदेश से आईएएस गोविंद जायसवाल ने उच्च पदस्थ तथा अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ पुरातन छात्रों की सहायता लेने का सुझाव दिया। इस दौरान एडीजे मिर्जापुर संजय हरि शुक्ला, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. आलोक चक्रवाल, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, रुपाली श्रीवास्तव, ज्योत्सना चतुर्वेदी, प्रभाकर सिंह, वीके निर्मल, डॉ. अनिल प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार, लाल रत्नाकर, अशोक, आलोक, रिपुदमन, पंकज, धूपेन्द्र, धीरज आदि रहे।