{"_id":"5ef107758ebc3e42b542a100","slug":"varanasi-news-city-news-vns531674721","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत नगर पार्क में लगाए गए 251 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत नगर पार्क में लगाए गए 251 पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 95 बटालियन सीआरपीएफ और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को साकेत नगर कॉलोनी के पार्क नंबर दो में 251 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए साकेत नगर कॉलोनी में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह और अध्यक्ष डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह थे। इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट और सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को पौधरोपण और जल संरक्षण की शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कमांडेंट ने बताया कि पार्क में अशोक, पारिजात, गुड़हल, गंधराज, अर्जुन और नीम आदि के पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद कमल पटेल, समाज सेवी सुधीर सिंह, सुरेश सिंह, विकास साहनी, दिनेश पटेल, बनारसी, महेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।