{"_id":"5eee6ac48ebc3e42b9253710","slug":"varanasi-news-city-news-vns5313063119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान से 32 हजार प्रवासी श्रमिकों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान से 32 हजार प्रवासी श्रमिकों को होगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान से 32 हजार प्रवासी श्रमिकों को फायदा होगा। इन सभी लोगों का डाटा बैंक तैयार कर लिया गया है। कुशल कामगारों का अलग-अलग हुनर के अनुसार पूरा ब्योरा लिया गया है। साथ ही उनके मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के खगडि़या जिले से इस योजना की शुरुआत कर दी है। इसका लाभ उनके संसदीय क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा।
सीडीओ मधुसूदन हुल्गी के अनुसार प्रवासी श्रमिकों की सूची उद्योग के अलावा निर्माण सेक्टरों को उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि इन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिले। इसके अलावा 12 अलग-अलग विभागों को भी सूची दी जा रही है। इन प्रवासी श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराएंगे। कोशिश की जा रही है कि जिस गांव के प्रवासी श्रमिक हैं उसी गांव में उन्हें काम मिल जाए। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का फायदा उद्योग जगत को होगा। जो प्रवासी अपने क्षेत्र की फैक्ट्री में काम करना चाहेंगे। उन्हें आसानी से काम मिल जाएगा। पिछले दिनों 12 हजार प्रवासी श्रमिकों की सूची मिली थी जिसे संबंधित उद्यमियों को उपलब्ध कराया गया था। प्रवासियों को अलग-अलग सेक्टरों में उनके लिए रोजगार देंगे। कुशल कामगारों की उनके हुनर के हिसाब से सूची तैयार है। साथ ही यह सूची संबंधित जरूरतमंद एजेंसी और फैक्टरी मालिकों को भी उपलब्ध कराया जा रहा है।