फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News CHO dismissed absent from duty without notice seven transferred CDO caught negligence

Varanasi News : ड्यूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर CHO बर्खास्त, सात का तबादला; CDO ने पकड़ी थी लापरवाही

Fri, 31 Jan 2025 03:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 03:15 AM IST
सार

स्वास्थ्य समिति की बैठक में इन कर्मचारियों की शिकायतें आई थीं। सीडीओ ने मामले की जांच करवाकर सभी को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
Varanasi News CHO dismissed absent from duty without notice seven transferred CDO caught negligence
सीडीओ ने की कार्रवाई। - फोटो : istock

विस्तार

बिना बताए लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरांवा बड़ागांव रतन सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सात अन्य सीएचओ और एक एएनएम का तबादला किया गया है। पिछले दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लापरवाही उजागर होने के बाद सीडीओ ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरांवा बड़ागांव के सीएचओ की ओर ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में लगातार शिथिलता बरती जा रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच और आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान भी सीएचओ की लापरवाही की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सीएचओ की संविदा समाप्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक आधार पर सात सीएचओ को एक ब्लाॅक से दूसरे ब्लाॅक में स्थानांतरित कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में कार्यरत एक एएनएम का भी तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed