फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Children of class one and two will get books from June 20.

Varanasi News:कक्षा एक और दो के बच्चों को 20 जून से मिलेंगी किताबें

Sun, 09 Jun 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Children of class one and two will get books from June 20.
जिले के परिषदीय विद्यालय के कक्षा एक और दो के बच्चे पहली बार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ेंगे। यह किताबें इन्हें 20 जून से मिलेंगी। जिले के 1143 विद्यालयों में कक्षा एक में और कक्षा दो में कुल 33 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इन बच्चों को पुस्तकें निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि बताया कि किताबों का आर्डर दे दिया गया है। 18 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुल जाएंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश तक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को 20 जून किताबें दी जाएंगी। नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार परिषदीय विद्यालय में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जा रही है। जिले के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की पुस्तकें पहले ही आ चुकी हैं। जिनका वितरण भी बच्चों को किया जा चुका है। अब कक्षा एक और दो के बच्चों की किताबों का क्रय आदेश जारी हो गया है। जल्द पुस्तकें आ जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed