फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Chaubepur Station House Officer sent to Police Lines CP PRO given charge of Jansa Police Station

Varanasi News: चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, सीपी के पीआरओ को जंसा थाने की कमान; समीक्षा में एक्शन

Sat, 11 Jul 2026 05:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Jul 2026 05:36 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस कमिश्नर ने चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, पुलिस आयुक्त के पीआरओ को जंसा थाने की कमान सौंपी गई है। अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त पुलिसिंग, साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई और सावन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Varanasi News Chaubepur Station House Officer sent to Police Lines CP PRO given charge of Jansa Police Station
मामले की जानकारी देते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार रात अपराध समीक्षा बैठक में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, जंसा थानाध्यक्ष की कमान पीआरओ सत्यजीत सिंह को सौंपी। जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को चौबेपुर थाना प्रभारी बनाया। 

विज्ञापन


बैठक में सख्त और सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। साइबर अपराध नियंत्रण, विवेचना के समयबद्ध निस्तारण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन और सावन की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि धोखाधड़ी वाले मोबाइल नंबर, 'म्यूल' खातों और साइबर अपराध के गढ़ों पर कार्रवाई हो। 

विज्ञापन

विवेचनाओं का 60 या 90 दिन की अवधि से पहले निस्तारण करने और ई-साक्ष्य, ई-समन की शत-प्रतिशत कार्रवाई के निर्देश दिए। आदतन और संगठित अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। गैंगस्टर प्रवृत्ति के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। 

अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती, गुणवत्तापूर्ण जांच और जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। स्कूल और कॉलेजों के आसपास 'एंटी रोमियो' अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। गुमशुदगी के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी। 

पुलिस आयुक्त ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित 10 प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था, बिजली, पानी, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्गों और घाटों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ड्रोन निगरानी, पुलिस सहायता केंद्र और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर कांवड़ समितियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
पुलिस आयुक्त ने यातायात भीड़ कम करने की योजना के तहत चिह्नित 10 प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। यातायात को सुचारू बनाने और यात्रा समय में 25 फीसदी तक कमी लाने के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। 'शून्य मृत्यु जिला' कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा, गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाने पर जोर और अवैध कटों को बंद कराने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed