Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Bike, Deep Freezer Inverter Destroyed Massive Fire Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes

Varanasi News: भीषण आग में जल गई बाइक, डीप फ्रीजर, इन्वर्टर, लाखों के सामान खाक; युवक भी झुलसा

Mon, 25 May 2026 11:18 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 11:18 AM IST
सार

Varanasi News: सेवा सदन गली में शॉर्ट सर्किट से पंकज गुप्ता के मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन मोटरसाइकिल, डीप फ्रीजर, इन्वर्टर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक व्यक्ति झुलस गया। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान 12 से 15 लाख रुपये बताया गया।

विज्ञापन
Varanasi News Bike, Deep Freezer Inverter Destroyed Massive Fire Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes
मकान में आग के बाद मची अफरातफरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित सेवा सदन वाली गली में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन




घटना मणिकर्णिका घाट मोक्ष द्वार के सामने स्थित पंकज खोवा वाले के मकान की है। पीड़ित पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में फैल गई।
विज्ञापन


आग की लपटों में घर में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें, डीप फ्रीजर, इन्वर्टर और अन्य घरेलू सामान जल गए। आग इतनी भीषण थी कि मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रहने लायक नहीं बचा। परिवार के अनुसार हादसे में करीब 12 से 15 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi News Bike, Deep Freezer Inverter Destroyed Massive Fire Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes
मकान में आग के बाद मची अफरातफरी। - फोटो : संवाद

आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने-अपने समरसेबल से पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संकरी गली और तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इलाके में पुराने और जर्जर बिजली तारों के कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। गर्मियों में बिजली लोड बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तारों की जांच और मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed