फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Bar in front of Sangeet Path street food hoarding Questions raised on Shivpur police silence

Varanasi News: संगीत पथ के सामने मयखाना, स्ट्रीट फूड पर अड्डेबाजी; शिवपुर पुलिस की चुप्पी पर सवाल

Tue, 26 Aug 2025 05:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 05:30 AM IST
सार

वाराणसी के इस मार्ग पर हर वक्त शराबियों का जमावड़ा रहता है। इस कारण यहां आने-जाने वालों काे भय बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिकायत पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Varanasi News Bar in front of Sangeet Path street food hoarding Questions raised on Shivpur police silence
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सेंट्रल जेल रोड और संगीत पथ के सामने खुली बीयर, अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों के बाहर मदिरा प्रेमियों ने मार्ग को ही मयखाना बना दिया है। सड़क किनारे वाहन के अंदर और बाहर शराब पीने के बाद संगीत पथ पर खुली स्ट्रीट दुकानों पर अड्डेबाजी हो रही है। 

विज्ञापन


इससे रात में परिवारके संग संगीत पथ पर घूमने वाले परिवारों को असहज होना पड़ रहा है। शिवपुर पुलिस की चुप्पी के चलते इस मार्ग पर मदिरों प्रेमियों का मेला जैसा लग रहा है। आसपास के अस्पताल संचालकों और परिवारों ने इसकी शिकायत पूर्व में कई बार पुलिस से की है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। एलआईयू ने भी अपनी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में कुछ माह पूर्व ही वीडीए की ओर से संगीत पथ मार्ग का उद्धाटन हुआ। फुलवरिया फोरलेन मार्ग से सेंट्रल जेल रोड की ओर बढ़ते हुए सड़क किनारे संगीत पथ का निर्माण हुआ है, जहां शाम ढलने पर आसपास के लोग परिवार के संग यहां समय व्यतीत करते हैं। हालांकि कुछ दिनों से संगीत पथ के आसपास खुली स्ट्रीट फूड की दुकानों पर मदिरा प्रेमियों की जुटान होने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी कार्रवाई

संगीत पथ के सामने ही शराब की दुकानें होने के कारण दिन में और देर शाम तक शौकीनों की जुटान रहती है। सड़क पर दो पहिया, चार पहिया वाहन खड़ी कर शराब पीते हैं। कई बार यातायात भी प्रभावित होता है। चाय, पान और फास्ट फूड की दुकानों पर भीड़ जमा हो रही है। डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार ने बताया कि समय समय पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। दुकानों के बाहर शराब पीना सख्त मना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed