फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: A young man's foot slipped while boarding a moving train, injured after falling between the tra

Varanasi News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला युवक का पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से घायल

Wed, 21 Jun 2023 04:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पड़ने वाले कपूरपुर गांव निवासी अनीमुद्दीन दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जबतक वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचा तब तक ट्रेन चल चुकी थी। इस दौरान अनामुद्दीन दौड़ कर ट्रेन में चढ़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया।

विज्ञापन
Varanasi News: A young man's foot slipped while boarding a moving train, injured after falling between the tra
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक

विस्तार

वाराणसी में अलईपुरा स्थित सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुधवार को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान अनामुद्दीन (35) फिसल कर गिर गया। ट्रेन और प्लेट फॉर्म के बीच गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जैसे तैसे अनामुद्दीन को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी: पहली बार होगा सवा करोड़ शिवलिंगार्चन, द.भारत से आएंगे पांच सौ विद्वान
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पड़ने वाले कपूरपुर गांव निवासी अनीमुद्दीन दोपहर करीब 12:00 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जबतक वह स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर तीन पर पहुंचा तबतक ट्रेन चल चुकी थी। इस दौरान अनामुद्दीन दौड़ कर ट्रेन में चढ़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण ट्रेन और प्लेट फार्म के बीच गिर गया। हादसे में अनामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सिटी जीआरपी ने बताया कि युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed