फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 650 Girls Master Nuances of Self-Defense Students Taught Karate and Given Tips

Varanasi News: 650 से ज्यादा लड़कियों ने सीखीं आत्मरक्षा की बारीकियां, छात्राओं को सिखाया कराटे; दिए टिप्स

Wed, 27 May 2026 01:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 01:35 PM IST
सार

Varanasi News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 650 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को कराटे और आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाईं। शिविर में विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीके बताए गए।

विज्ञापन
Varanasi News 650 Girls Master Nuances of Self-Defense Students Taught Karate and Given Tips
प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा पूर्वी में अपराजिता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सेल्फ डिफेंस कैंप में 650 से ज्यादा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की बारीकियां सिखाई गईं। मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह के नेतृत्व में छात्राओं को कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा की प्रारंभिक तकनीक का अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन


मानव अकादमी की ब्लैकबेल्ट प्रशिक्षक कशिश पटेल, खुशी कुमारी, माया पटेल, कुंजन मौर्या ने छात्राओं को कराटे सिखाया । मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स वाराणसी यूनिट के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव ने बताया कि मार्शल आर्ट्स के अभ्यास से हम मजबूत बनते हैं। 
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करतेे हैं। इस अवसर पर सुरेश कुमार, रतन कुमार भारती, रेनू वर्मा आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत विवि में कल से दो पालियों में सेमेस्टर परीक्षाएं
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 28 मई से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए विवि से सभी केंद्रों को कॉपी, पेपर सहित अन्य जरूरी परीक्षा सामग्री दे दी गई है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए यूपी और उसके बाहर के 10 राज्यों को मिलाकर 370 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35,175 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पहली पाली जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विवि के साथ ही कॉलेजों में चलने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed