फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News 55% increase in drug business sellers opposed to online sales sent letter

Varanasi News: नशीली दवाओं के कारोबार में 55 फीसदी बढ़ोत्तरी, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में विक्रेता; भेजा पत्र

Mon, 11 Aug 2025 09:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 09:57 PM IST
सार

वाराणसी के दवा व्यापारियों ने दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि इससे हमारे व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। इसके साथ ही नशीली दवाएं ज्यादा बिक रही हैं।

विज्ञापन
Varanasi News 55% increase in drug business sellers opposed to online sales sent letter
दवाएं। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

अखिल भारतीय केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन ने गृहमंत्री से दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। इस पहल के बाद स्थानीय स्तर पर दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने भी ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने के संगठन के फैसले को सही ठहराते हुए जल्द कार्रवाई की अपील की है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संगठन की ओर से गृहमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि कुछ ई-फार्मेसियों और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा दवाओं की गलत तरीके से ऑनलाइन बिक्री की जा रही है। साथ ही तत्काल डिलीवरी भी देने का कार्य किया जा रहा है, जो कि गलत है। 
विज्ञापन


औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद, ये प्लेटफॉर्म बिना उचित पर्चे की जाँच के किसी भी तरह की दवाओं को दे रहे हें। इससे युवाओं में नशाखोरी की लत भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा विक्रेता समिति वाराणसी के महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से गृहमंत्री को दिए पत्र में यह भी बताया गया है कि ऑफलाइन दवा विक्रेताओं पर तो नियंत्रण है लेकिन ऑनलाइन विक्रेताओं पर कोई अंकुश नहीं है, जिससे नशीली दवाओं के दुरुपयोग में 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाना युवाओं और समाज के हित में है। इस पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed