Varanasi News : वाराणसी के 14 विद्यालय, 12 स्वास्थ्य केंद्रों का होगा सुंदरीकरण; बढ़ाई जाएंगी और व्यवस्थाएं
Varanasi News : वाराणसी के सरकारी विद्यालयों और स्कूलों में सुंदरीकरण को लेकर वीडीए ने अब तैयारी कर ली है। इनमें विकास कार्यों के साथ व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडीए अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा वीडीए सभागार में हुई। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि 5 करोड़ रुपये से शैक्षिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इनमें प्राथमिक से इंटर तक के 14 विद्यालयों, 12 स्वास्थ्य केंद्रों और एक बाल सुधार गृह का सुंदरीकरण कार्य होगा।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत 5 करोड़ के सापेक्ष 2 करोड़ मिल चुके हैं। उपाध्यक्ष ने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके तहत कन्या विद्यालय कोतवाली, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारनाथ, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिवपुर में मरम्मत कार्य होगा। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का निर्माण और सुंदरीकरण के कार्य होंग। राजकीय लाइब्रेरी अर्दली बाजार का सुंदरीकरण होगा।
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट, राजकीय हाई स्कूल भैठौली, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पलहीपट्टी, प्राथमिक विद्यालय भोजूबीर, प्राथमिक विद्यालय खारीकुआं, प्राथमिक विद्यालय पिशाचमोचन, प्राथमिक विद्यालय ढेलवरिया, प्राथमिक विद्यालय सराय नंदन, बाल सुधार गृह, रामनगर, पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का मरम्मत कार्य होगा। इसके अलावा पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, कादीपुर, पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
आईआईटी बीएचयू की छात्रा इंटर्नशिप के लिए बंगलूरू गई, वर्चुअल पेशी टली
आईआईटी बीएचयू की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की वर्चुअल पेशी फास्ट ट्रैक कोर्ट में टल गई। छात्रा की ओर से कोर्ट में अर्जी दी गई है कि वह इंटर्नशिप के लिए बंगलूरू गई है। 31 जनवरी के बाद छात्रा वापस आएगी। अदालत ने छात्रा के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे उसके दोस्त को बयान के लिए तलब करते हुए सुनवाई की अगली तिथि आठ जनवरी नियत की है।
आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा एक नवंबर की रात कैंपस में टहलने निकली थी। छात्रा के साथ उसका दोस्त भी था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और आनंद चौहान उर्फ अभिषेक चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। तीनों उस दौरान भारतीय जनता पार्टी, महानगर की आईटी सेल के पदाधिकारी थे।
तीनों आरोपियों को लंका थाने की पुलिस ने 31 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट से तीनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। उधर, एडीजीसी (फौजदारी) मनोज गुप्ता ने कहा है कि हमारा हरसंभव प्रयास यही है कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी हो। पीड़िता को न्याय मिले। मगर, आरोपियों की ओर से प्रयास किया जाता है कि किसी न किसी तरह से सुनवाई में देरी हो।