फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi newly married couple plant tree before enter in house

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने की ऐसी पहल, लोग तारीफ करते नहीं थक रहे

Fri, 09 Jun 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
varanasi newly married couple plant tree before enter in house
गृह प्रवेश से पहले पौधा लगाता नव विवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक नव विवाहित जोड़े ने कुछ ऐसी पहल की जिसकी चर्चा खूब जोरों पर है।  दूल्हा-दुल्हन की यह पहल सभी नई पीढ़ी के लिए प्रेरक साबित हो सकती है। उनके इस काम के बार में जिसने भी सुना तारीफ कई। 
विज्ञापन


चोलापुर ब्लॉक के अजगरा में गुरुवार को एक नव विवाहित जोड़े ने पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसी पहल की जो सभी नई पीढ़ी के लिए प्रेरक साबित हो सकती है। शादी के बाद बारात लौटी तो दूल्हा-दुल्हन ने घर के सामने पहले आम का पौधा लगाया तब गृह प्रवेश किया।
विज्ञापन


दोनों का कहना था कि अंधाधुंध पेड़ कटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए यदि सुखद भविष्य चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
अजगरा निवासी श्याम बिहारी पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय जयपुर में एक दवा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

मंगलवार को मिर्जापुर के तिलठी गांव निवासी कृष्ण मोहन मिश्र की बेटी निधि के साथ अभिषेक की धूमधाम से शादी हुई। गुरुवार को विदाई के बाद बारात घर लौटी तो परछन और गृह प्रवेश की रस्म के पहले निधि और अभिषेक ने घर के सामने आम का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उनकी इस पहल की सराहना की। निधि और अभिषेक का कहना था कि शादी को यादगार बनाने के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है। इसलिए शादी के बाद हर दूल्हा-दूल्हन को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे प्रकृति के प्रति हमारा अनुराग बढ़ेगा और पर्यावरण भी संरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed