फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Needy students of BHU will get 12 thousand loan

वाराणसी: बीएचयू के जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगा 12 हजार का ऋण, गरीब या अभिभावकों को खो चुके बच्चों को मिलेगा लाभ

Mon, 25 Apr 2022 10:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 10:17 PM IST
सार

योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी लाभ पा सकेंगे जिनकी पारिवारिक आय गरीबी रेखा से नीचे है या जिन्होंने अपने अभिभावक/अभिभावकों को कोविड या अन्य किसी कारण से खो दिया हो, जिनकी कमाई पर वे निर्भर हों।

विज्ञापन
Varanasi Needy students of BHU will get 12 thousand loan
बीएचयू : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी - फोटो : BHU

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय सहायता ऋण योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा पूरी करने के उद्देश्य से 12 हजार रुपये सालाना का ऋण दिया जाएगा। पढ़ाई पूरी होने पर रोजगार मिलने के बाद दो साल में किश्तों में संबंधित विद्यार्थी को यह रकम लौटानी होगी।

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी लाभ पा सकेंगे जिनकी पारिवारिक आय गरीबी रेखा से नीचे है या जिन्होंने अपने अभिभावक/अभिभावकों को कोविड या अन्य किसी कारण से खो दिया हो, जिनकी कमाई पर वे निर्भर हों। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पक्ष में विश्वविद्यालय के दो संकाय सदस्यों की अनुशंसा भी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन

छात्र अधिष्ठाता प्रो. केके सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ पंहुचाने के लिए जल्द ही एक और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। जो विद्यार्थी पहले से ही किसी और एजेंसी से आर्थिक मदद पा रहे हैं, उनके आवेदन पर उतनी राशि के लिए विचार होगा, ताकि यह 12 हजार रुपये से अधिक न पहुंचे। लाभार्थी विद्यार्थियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता को उनकी फीस से लिंक नहीं किया जाएगा।

कुलपति बोले, शिक्षा पूरी करने में बीएचयू प्रशासन उठाएगा हर संभव कदम

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन बीएचयू में शिक्षा पूरी करने में छात्रों को सहायता करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। फिलहाल 1,000 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसके लिए तकरीबन 200 आवेदन आए हैं और इसमें से 103 आवेदनों को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed