फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: NER drivers protest on track on Vande Bharat train, expressed dissatisfaction over operational arran

Varanasi: वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर एनईआर के ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, परिचालन व्यवस्था पर जताया असंतोष

Mon, 23 Sep 2024 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

जो कभी ट्रेन को पटरी पर दौड़ाते थे वो पटरी पर बैठकर प्रदर्शन करते दिखे।मामला वाराणसी का है और आरोप है कि यहां वंदे भारत ट्रेन को एनईआर के क्षेत्र में भी एनसीआर के चालकों द्वारा ट्रेन को चलवाया जा रहा है।इसी के विरोध में कर्मचारियों का विरोध देखने को मिला।

विज्ञापन
Varanasi: NER drivers protest on track on Vande Bharat train, expressed dissatisfaction over operational arran
पटरी पर प्रदर्शन करते एनईआर के ट्रेन संचालक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ट्रेन को पटरी पर सरपट दौड़ाते ड्राइवर तो आपने देखे होंगे लेकिन वाराणसी में चालक ही पटरी पर बैठे दिखे।लोग इस दृश्य की चर्चा कर रहे थे लेकिन ये ट्रेन को चलाने वाले अपना विरोध जता रहे थे।

विज्ञापन


मामले पर गौर करें तो वंदे भारत ट्रेन का संचालन एनसीआर के चालकों द्वारा किया जा रहा है वहीं एनईआर के चालकों का कहना है कि  रेलवे के नियमो के अनुसार एनईआर का क्षेत्र प्रयागराज तक है लिहाजा वहां तक वन्देभारत एक्सप्रेस हम लोगों को चलाने को देना चाहिए।
विज्ञापन




आरोप है कि एनईआर का रूट और काशन मालूम होने के बावजूद जबर्दस्ती इस ट्रेन को लेकर एनसीआर के चालकों से चलवाया जा रहा जिसका विरोध जारी है।


बताते चलें कि बनारस स्टेशन से आगरा जाने वाली वन्देभारत सोमवार से नियमित रूप से बनारस स्टेशन से चलाए जाने के निर्देश के बाद पहले दिन सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे एनईआर के ड्राइवर बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस के आगे बैठ गए और प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी और कहा विरोध आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed