फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi nagar nigam news

नगर निगम सदन की बैठक को लेकर फंसा पेच

Mon, 28 Sep 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi nagar nigam news
नगर निगम की सदन की वर्चुअल बैठक 19 अक्तूबर को बुलाई गई है, लेकिन इसमें पेच फंस गया है। दरअसल साधारण सभा की बैठक बुलाने से पूर्व कार्यकारिणी की बैठक कराना अनिवार्य है। मौजूदा कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 17 जुलाई को ही खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में भाजपा कोटे से तीन, सपा से एक, कांग्रेस से एक और निर्दल कोटे से एक पार्षद कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारी अध्ययन करने में जुट गए है। माना जा रहा है। सदन की बैठक से एक सप्ताह पूर्व कार्यकारिणी का चुनाव 12 अक्तूबर तक हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के सदस्यों में भाजपा दक्षिणी से नरसिंह दास बाबा, कैंट से राजेश यादव चल्लू, पूर्णमासी गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सपा से गोपाल यादव, कांग्रेस से सलीम और निर्दल अजीत सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया है। यदि कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ तो सदन की बैठक की वैधानिकता पर सवाल खड़े हो जाएंगे। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिनियम के तहत साधारण सभा की बैठक से पूर्व कार्यकारिणी का गठन जरूरी है। इसे देखते हुए कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद सदन की बैठक निर्धारित तिथि पर होगी। इसके लिए सोमवार को रूपरेखा तैयार की जाएगी। बीते 17 जुलाई 2018 को कार्यकारिणी का गठन हुआ था। 12 सदस्य चुने गए थे। 27 जून 2019 को लाटरी के जरिए छह सदस्य निष्कासित किए गए थे। इन खाली सीटों पर 16 नवंबर 2019 को चुनाव कराया गया था। जिनमें सीताराम केसरी, विजय सिंह, मनोज साह, बबलू साह, सुशील गुप्ता, शिवप्रकाश चुने गए थे। अब 17 जुलाई को चुने गए बाकी के छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसी स्थिति में इन पर चुनाव कराना वैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed