फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation WhatsApp chatbot number Five out of six complaints lodged unresolved

नगर निगम के चैटबॉट की हकीकत: छह में से पांच शिकायतें जस की तस, एक का हुआ समाधान; ज्यादातर शिकायतें साफ-सफाई की

Fri, 24 Jul 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 24 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम के व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर पर छह में से पांच शिकायतें जस की तस रहीं, जबकि एक का समाधान हुआ। इनमें ज्यादातर शिकायतें साफ-सफाई से जुड़ी थीं। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation WhatsApp chatbot number Five out of six complaints lodged unresolved
इन लोगों ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम की ओर से गंगा किनारे के 25 वार्डों में व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8601872601 के माध्यम से चार घंटे के भीतर शिकायतों के समाधान की सुविधा शुरू की गई है। इसके तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि छह शिकायतों में से केवल एक का ही समाधान हुआ, जबकि पांच शिकायतें जस की तस रहीं। ज्यादातर शिकायतें साफ-सफाई से जुड़ी थीं। 

विज्ञापन


कुछ शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके संदेश देर शाम तक सीन भी नहीं हुए। लोगों का कहना था कि शिकायत दर्ज करने के चार घंटे बाद भी मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा और स्थिति पहले जैसी बनी रही। शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम की यह स्थिति न केवल आम नागरिकों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि उसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। कई लोगों को अब तक चैटबॉट सेवा की जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन

आम जनता की ओर से चैटबॉट पर की गई शिकायतें

12:59 बजे जुगुलटोला, प्रह्लाद घाट वार्ड की सरकारी गली में कूड़े के ढेर की शिकायत चैटबॉट पर दर्ज कराई गई। पांच घंटे बाद तक न तो संदेश सीन हुआ और न ही सफाई कराई गई। -सूरज जायसवाल, प्रह्लाद घाट
 
घर के सामने कूड़ा फेंके जाने की शिकायत सुबह 11 बजे चैटबॉट पर दर्ज कराई गई। देर शाम नगर निगम के सफाई कर्मचारी पहुंचे और कूड़ा उठाकर ले गए। -ऋषिका तिवारी, रामकुंड
 
वार्ड नंबर 66 मध्यमेश्वर में घर के बाहर आए दिन गंदगी रहती है। सुबह 11:35 बजे चैटबॉट पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। -अभिनव शर्मा, मध्यमेश्वर
 
घर के पास गंदगी और कूड़े की समस्या है। पेड़ों के पत्ते भी वहीं जमा हो जाते हैं। दोपहर 12:35 बजे चैटबॉट पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन देर शाम तक कूड़ा नहीं उठाया गया। -अभिलाष, बिंदु माधव
 
दोपहर 12:31 बजे गोदौलिया क्षेत्र में कूड़ा न उठने की शिकायत चैटबॉट पर दर्ज कराई गई। दुकान के आसपास की गंदगी चार घंटे बाद भी दूर नहीं हुई। -मोहित यादव, गोदौलिया
 
वार्ड नंबर 22 नगवां की गंगोत्री विहार कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में कूड़ा फेंके जाने की शिकायत दोपहर 12:42 बजे चैटबॉट पर दर्ज कराई गई। देर शाम तक यह संदेश सीन भी नहीं हुआ। -ओंकार राय, नगवां

विज्ञापन

निगम का दावा, चैटबॉट से 11 शिकायतों का हुआ समाधान
नगर निगम का दावा है कि चैटबॉट पर तीसरे दिन 11 शिकायतें दर्ज हुईं और सभी का निर्धारित समय में समाधान कर दिया गया। आलोक विभाग से सबसे अधिक पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें स्ट्रीट लाइट पोल में करंट उतरने तथा लाइट समय पर ऑन-ऑफ न होने से संबंधित मामले शामिल थे।दशाश्वमेध (वार्ड 96), नगवां (वार्ड 22) और शिवाला (वार्ड 75) से जलकल विभाग को सीवर ओवरफ्लो और सड़कों पर गंदे पानी के बहाव से संबंधित चार शिकायतें मिलीं। सिगरा (वार्ड 53), गोलादीनानाथ (वार्ड 84), ईश्वरगंगी (वार्ड 73) और शिवाला (वार्ड 75) की शिकायतों का समाधान कर दिया गया। 

इंजीनियरिंग विभाग को गोलादीनानाथ (वार्ड 84) से जलभराव की शिकायत मिली, जिसका निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग को नगवां (वार्ड 22) से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई, जिसका भी समाधान कर दिया गया। निगम के अनुसार नगवां वार्ड के नरेंद्र सिंह ने सुबह 11:01 बजे कूड़ा उठान की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका निस्तारण सुबह 11:31 बजे, यानी 30 मिनट के भीतर कर दिया गया। इसी प्रकार नगवां में स्ट्रीट लाइट पोल में करंट उतरने की शिकायत का भी दो घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया।

अधिकारी बोले
नगर निगम के चैटबॉट पर प्राप्त 11 शिकायतों का समाधान निर्धारित चार घंटे के भीतर कराया गया। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गंगा किनारे के 25 वार्डों में शुरू किया गया है। बेहतर परिणाम मिलने पर इसे अन्य वार्डों में भी लागू किया जाएगा। -दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed