फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation Server Down Over 250 Birth Certificates Pending

Varanasi: नगर निगम में सर्वर डाउन, 250 से ज्यादा जन्म प्रमाणपत्र पेंडिंग, जोनल कार्यालय दौड़ रहे अभिभावक

Tue, 12 May 2026 12:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 12:42 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में नगर निगम कार्यालय में प्रतिदिन 70 से 80 लोग पहुंच रहे हैं, जो जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। वे नगर निगम के जोनल कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते काफी लोगों के जन्म प्रमाणपत्र पेंडिंग हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Server Down Over 250 Birth Certificates Pending
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर आए दिन कोई न कोई समस्या रहती है। इन दिनों सर्वर डाउन होने के कारण 250 से अधिक जन्म प्रमाण पत्र लंबित हैं। प्रतिमाह 2000 प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में प्रतिदिन 70 से 80 लोग पहुंच रहे हैं, जो जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। वे नगर निगम के जोनल कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार फाइलों के रखरखाव में कमी के कारण ऐसी स्थिति आई है। स्कूल में दाखिले के लिए माता-पिता बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं। नियमों के अनुसार 21 दिनों के भीतर निःशुल्क जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पोर्टल पर आए दिन धीमा चलने की समस्या आती है। पार्षद भी इस मुद्दे को सदन में उठा चुके हैं। सिगरा के रामकुमार ने अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


बीते 25 दिनों से वे एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फाइल का अता-पता न होने से काफी दिक्कत हो रही है। इसके लिए उन्होंने शिकायत भी की है। नगर निगम के जोनल कार्यालयों में आ रहे आवेदनों में अधिकांश उन बच्चों के हैं, जिनकी उम्र एक साल से अधिक है। नियम के अनुसार, बच्चे के जन्म के एक वर्ष से अधिक समय होने पर सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति जरूरी होती है। ऐसे मामलों में पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद संबंधित विभाग प्रमाण पत्र जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी बोलीं
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई जारी है। सभी अभिभावकों को समय सीमा में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सर्वर डाउन होने की समस्या दूर कराई गई है। -सविता यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed