{"_id":"68073a6c77be6491860603df","slug":"varanasi-municipal-corporation-sealed-30-shops-in-benia-shopping-complex-for-not-paying-rent-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: किराया जमा न करने पर 30 दुकानें सील, नगर निगम ने बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: किराया जमा न करने पर 30 दुकानें सील, नगर निगम ने बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में की कार्रवाई
Tue, 22 Apr 2025 12:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:12 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी नगर निगम ने किराया जमा न करने पर बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 30 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। इन पर कई बार किराया जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी नगर निगम ने सोमवार को बेनियाबाग स्थित बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 30 दुकानों पर कार्रवाई की। किराया जमा न करने पर 30 दुकानों को सील कर कब्जा ले लिया। बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूतल पर 16 और प्रथम तल पर 14 दुकानें हैं। नगर निगम की ओर से इन दुकानों को कई लोगों को आवंटित किया गया है। इन सभी दुकानदारों ने पिछले वर्ष से दुकान का किराया जमा नहीं किया था। इस पर सभी दुकानों पर 24.50 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं जमा किया किराया
नगर निगम के अधिकारियों की ओर से समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से सभी दुकानदारों से मिलकर किराया जमा करने का अनुरोध किया गया। कई बार किराया जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। इसके बावजूद किसी भी दुकानदार ने अपने दुकान का किराया जमा नहीं किया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट आनंद मोहन उपाध्याय और भारी पुलिस बल के साथ कॉम्पलेक्स के सभी दुकानों को सील करते हुए कब्जा प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IAS Transfer: आजमगढ़ के नए डीएम होंगे रविंद्र कुमार, झांसी, बुलंदशहर समेत कई जिलों की संभाल चुके हैं कमान
नगर आयुक्त ने सभी नगर निगम के आवंटित दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने दुकान का किराया नियमित रूप से ऑनलाइन जमा करें। अन्यथा किराया जमा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से दुकानदारों की सुविधा के लिए सभी दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है।