{"_id":"69fd759f4276d3bd240fea20","slug":"varanasi-municipal-corporation-failed-to-select-company-to-repair-streetlights-even-after-month-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में सिस्टम: महीने भर में भी नहीं चुन पाए स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाली कंपनी, काशीवासी हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में सिस्टम: महीने भर में भी नहीं चुन पाए स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाली कंपनी, काशीवासी हो रहे परेशान
Fri, 08 May 2026 11:03 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 08 May 2026 11:03 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी शहर को दूधिया रोशनी से चमकाने और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या दूर करने की दिशा में अब तक ठोस प्रगति नहीं हो पाई है। महीने भर में स्ट्रीट लाइटों की देखरेख के लिए निगम की ओर से कंपनी का चयन भी नहीं किया गया। ऐसे में लगातार शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों की देखरेख कर रहा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईईएसएल की ओर से रखरखाव की अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम अपने संसाधनों से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख कर रहा है। एक माह बीत जाने के बावजूद अब तक नई फर्म का चयन नहीं हो सका है। इसके लिए पिछले एक महीने से कवायद चल रही है।
विज्ञापन
शहर को दूधिया रोशनी से चमकाने और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या दूर करने की दिशा में अब तक ठोस प्रगति नहीं हो पाई है। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि विभिन्न वार्डों से लगातार खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठकों में भी पार्षद इस मुद्दे को उठाते रहे हैं, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। शहर में वर्तमान में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें ईईएसएल कंपनी की हैं, जिनकी रखरखाव अवधि समाप्त हो चुकी है। फिलहाल नगर निगम अपने स्तर पर व्यवस्था संभाल रहा है।
विज्ञापन
नई फर्म के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन अब तक किसी फर्म ने रुचि नहीं दिखाई है। इस कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। नगर निगम ने एहतियात के तौर पर दो हजार स्ट्रीट लाइटों का स्टॉक तैयार रखा है, ताकि खराब लाइटों को तत्काल बदला जा सके।
आलोक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नई फर्म के चयन के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही नई एजेंसी का चयन कर व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा।