फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation Dividing zones into sub zones will cause many problems along with changing hous

काशीवासी ध्यान दें: सब जोन बंटने से बदल जाएगा पता, मिलेगा दो मकान नंबर; जानें- क्या है नई व्यवस्था

Wed, 13 Dec 2023 01:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Dec 2023 01:41 PM IST
सार

सदन की बैठक में आपत्ति के बाद भी इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया। अब इसे लेकर पांडेयपुर के पार्षद अशोक मौर्या, रमरेपुर के पार्षद संजय जायसवाल, करौंदी के पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पितृकुंड के पार्षद अमरेश कुमार आदि ने विरोध जताया है।

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Dividing zones into sub zones will cause many problems along with changing hous
वाराणसी नगर निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के आठों जोन को 15 सब जोन में बांटने से मकानों के दो नंबर हो जाएंगे। इससे शहर के लोगों को कई तरह की समस्या आएगी। दो दिसंबर को हुई सदन की बैठक में उप सभापति सुरेश चौरसिया ने नई व्यवस्था पर आपत्ति जताई थी। बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे चार दिसंबर को ही लागू कर दिया। इस व्यवस्था पर कई पार्षदों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


नगर निगम को सीमा बढ़ने के बाद शहर को आठ जोन में बांटा गया। पिछली सदन की बैठक में नगर निगम ने आठों जोन को सब जोन का प्रस्ताव रखा। इस पर उपसभापति सुरेश चौरसिया ने कहा कि इससे पुराने शहरवासियों के पते बदल जाएंगे। उस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि यह व्यवस्था अभी नहीं लागू होगी। जबकि सदन की बैठक के दो दिन बाद इस व्यवस्था लागू कर दी। अब इसे लेकर पांडेयपुर के पार्षद अशोक मौर्या, रमरेपुर के पार्षद संजय जायसवाल, करौंदी के पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पितृकुंड के पार्षद अमरेश कुमार आदि ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


पुराने शहर में दिखेगा असर
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक हर पांच में यह बदलाव करने का प्रावधान है। इस बदलाव का असर नए शहरी क्षेत्र में तो नहीं लेकिन पुराने शहरी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। पुराने शहरी क्षेत्र के मकानों पर पहले से दर्ज नंबर के साथ ही नए मकान नंबर दिए जाएंगे। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण, गृहकर असेसमेंट आदि की समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 को कार्यकारिणी की बैठक में उठाएंगे मुद्दा
सब जोन की व्यवस्था लागू होने से नाराज पार्षदों ने कहा कि उपसभापति सुरेश चौरसिया के द्वारा इस मुद्दे को आगामी 14 दिसंबर को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में
उठाएंगे। साथ ही अधिकारियों से सदन के आदेश की अवहेलना का जवाब भी मांगेगे।

क्या कहते हैं अधिकारी
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि नए सब जोन बनाकर फिलहाल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य समस्याओं पर विचार किया जा रहा
है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed