फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation Delimitation has been approved by the government now there will be 100 wards

वाराणसी नगर निगम: परिसीमन को शासन से मंजूरी, अब होंगे 100 वार्ड, नए वार्डों की ये लिस्ट देखें...

Tue, 11 Oct 2022 11:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Oct 2022 11:26 AM IST
सार

वाराणसी नगर निगम में वार्डों के परिसीमन पर शासन ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। मंगलवार से अगले सात कार्यदिवस तक आपत्तियां ली जाएंगी और उन पर ही प्रशासन विचार करेगा। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation Delimitation has been approved by the government now there will be 100 wards
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self

विस्तार

वाराणसी नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद वार्डों के परिसीमन पर शासन ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के बाद प्रशासन ने देर रात सूची के अनंतिम प्रकाशन का आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार से अगले सात कार्यदिवस तक आपत्तियां ली जाएंगी और उन पर ही प्रशासन विचार करेगा। फिलहाल परिसीमन के अनंतिम प्रकाशन पर आपत्ति व दावे के बाद कुछ वार्डों में बदलाव भी संभव है।
विज्ञापन

Varanasi Municipal Corporation Delimitation has been approved by the government now there will be 100 wards
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
नवंबर में संभावित निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच ही सोमवार को शासन की ओर से परिसीमन की अधिसूचना जारी की गई है। वाराणसी नगर निगम सीमा में रामनगर और सूजाबाद के साथ ही 84 पूर्ण तथा 3 आंशिक गांव शामिल हुए हैं। इस कारण नगर निगम सीमा के क्षेत्रफल में दोगुने से भी अधिक का इजाफा हुआ है। अधिसूचना में अब तक सौ वार्डों की मंजूरी दी है। नगर निगम इसका अनंतिम प्रकाशन कराकर इस पर दावा और आपत्ति मांगेगा। इसके बाद रैपिड सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद आरक्षण की स्थिति तय की जाएगी। दावा आपत्ति के आधार पर कुछ वार्डों में आंशिक बदलाव किया जाएगा। इसके बाद परिसीमन का अंतिम प्रकाशन होगा। जिले में अब 90 वार्ड के स्थान पर 100 वार्ड होंगे। इसमें पुराने 75 वार्ड क्षेत्र बदलाव के साथ पूर्व के नाम से ही जाने जाएंगे। वहीं 25 नए नाम के साथ अस्तित्व में आ जाएंगे। परिसीमन में अब तक जिले के पूर्व के 90 वार्ड में से 19 वार्ड का दायरे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शेष अन्य के क्षेत्र में बदलाव हुए हैं। दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ वार्ड क्षेत्रों में बदलाव की संभावना है। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने बताया कि नगर निगम की ओर से तैयार किए गए नए परिसीमन को अनंतिम प्रकाशन की मंजूरी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Municipal Corporation Delimitation has been approved by the government now there will be 100 wards
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
नए परिसीमन में ये हैं नए नाम वाले वार्ड
फुलवरिया, शिवदासपुर, सलारपुर, मंडुवाडीह, दीनापुर, गोलाघाट रामनगर, रामपुर रामनगर, गनेशपुर, संदहा, कंदवा, लोढ़ान, सीरगोवर्धनपुर, रमदत्तपुर, लेदपुर, करौंदी, ककरमत्ता, सुसुवाहीं, मड़ौली, सूजाबाद डोमरी वार्ड, पिसौर, लोहता, लालपुर मीरापुर बसहीं, छित्तपुर खास, पुराना रामनगर, भगवानपुर।
विज्ञापन

इन वार्डों में नहीं हुआ कोई परिवर्तन
लहरतारा, सिकरौल, छित्तूपुर (लोको छित्तूपुर), शिवपुर, शिवपुरवा, हुकुलगंज, राजघाट, सरसौली, नई बस्ती, तरना, नगवां, नवाबगंज, जोल्हा दक्षिणी, सरायनंदन, तुलसीपुर, पांडेयपुर, नरायनपुर, नदेसर, राजाबाजार, चौकाघाट, दनियालपुर, चेतगंज, अकथा, हबीबपुरा, सारनाथ, जोल्हा उत्तरी, पहड़िया, बिरदोपुर, सुंदरपुर, भेलुपुर, सिगरा, नरियां, प्रह्लादघाट, खजुरी, रमरेपुर, अलईपुर, जगतगंज, डिठोरी महाल, जलालीपुरा, लल्लापुरा खुर्द, मध्यमेश्वर, नवापुरा, कोनिया, बेनिया, रानीपुर, बजरडीहा, घसियारीटोला, ईश्वरगंगी, बागहाड़ा, शिवाला, काजीपुरा, मदनपुरा, गढ़वासी टोला, छित्तनपुरा, कतुआपुरा, लक्सा, पियरीकला, गोलादीनानाथ, धूपचंडी, लहंगपुरा, सरैयां, बलुआबीर, जंगमबाड़ी, रामापुरा, बंगालीटोला, लल्लापुरा कला, जैतपुरा, कमलागड़हा, काजी सादुल्लापुरा, दशाश्वमेध, कालभैरव, जमालुद्दीनपुरा, बंधु कच्चीबाग, कमालपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed