फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi municipal corporation chief engineer suspended

वाराणसी नगर निगम के मुख्य अभियंता निलंबित, नोएडा में 28 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप

Thu, 12 Apr 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Apr 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Varanasi municipal corporation chief engineer suspended
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self
भ्रष्टाचार के आरोप में वाराणसी नगर निगम के मुख्य अभियंता बीके सिंह को मंगलवार की देर रात निलंबित कर दिया गया। प्रमुख सचिव नगर विकास की ओर से हुई कार्रवाई के बाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर का पद खाली हो गया। वर्तमान में चीफ इंजीनियर का कार्यभार अधिशासी अभियंता लोकेश जैन को दिया गया है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर भूपेश कुमार सिंह पर आरोप है कि नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं और सरकारी राशि की हेराफेरी की है। जांच में यह पाया गया कि प्राधिकरण क्षेत्र में मात्र चार यूनिपोल विज्ञापन लगवाने की अनुमति थी।
विज्ञापन


वहीं, 12 यूनिपोल प्राधिकरण ने लगवाए थे। कुल 16 यूनिपोल की जगह उस क्षेत्र में 217 यूनिपोल विज्ञापन लगाए गए थे। इसमें 201 यूनिपोल अवैध रूप से प्राधिकरण क्षेत्र में लगे हुए थे। 201 यूनिपोल विज्ञापन से विभाग को 28 करोड़ 22 लाख 64 हजार 752 रुपये की राजस्व हानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जब स्थानांतरण आदेश जारी हुआ तो बीके सिंह ने नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण से बिना रिलीव हुए ही वाराणसी नगर निगम का कार्यभार संभाल लिया था। शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही करते हुए विभागीय नियमों के उल्लंघन में मुख्य अभियंता पर प्रमुख सचिव ने निलंबन की कार्रवाई की है।

प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्य अभियंता बीके सिंह निलंबन के दौरान लखनऊ स्थित महानिदेशक कार्यालय से संबद्घ रहेंगे। चीफ इंजीनियर बीके सिंह डेपुटेशन पर करीब डेढ़ माह पहले नगर निगम वाराणसी का कार्यभार संभाल चुके थे।

हालांकि इस दौरान विभाग यहां के भी हुए कार्यों की जांच करा रहा है, लेकिन प्राथमिक तौर पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही उनका चार्ज अधिशासी अभियंता लोकेश जैन को दिया गया है।
 

बिना रिलीविंग आर्डर के कैसे दे दिया नगर निगम का चार्ज

Varanasi municipal corporation chief engineer suspended
demo pic
मुख्य अभियंता की जांच में पता चला है कि नवीन ओखला से बिना रिलीव हुए ही नगर निगम वाराणसी का चार्ज संभाल लिया था। ऐसे में नगर निगम ने इनको चार्ज कैसे दे दिया। क्यों कि अगर रिलीविंग आदेश नहीं है तो स्थानांतरित कर्मचारी को नए पद पर ज्वाइनिंग नहीं दी जा सकती।

अगर ज्वाइनिंग दे भी दें तो वेतन रुक जाता है। डेढ़ माह बीतने के बाद भी मुख्य अभियंता बीके सिंह की सर्विस बुक और रिलीविंग आदेश वाराणसी नहीं पहुंचा था। यही कारण है कि उन्हें अब तक कोई वेतन वाराणसी नगर निगम से जारी नहीं किया गया था।

वहीं वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में भी अवैध होर्र्डिंग का खेल चल रहा है। लेकिन दायरा बड़ा होने के चलते न तो किसी को जानकारी मिल पाती है और न ही कोई लिखित रूप से शिकायत हो पाती है।

 

ऐसे में विज्ञापन लगवाने वाले बड़ी ही चालाकी से अधिकारियों की शह पर यह खेल चला रहे हैं। इसमें अधिकारी भी अनुमति के नाम पर आवेदन अपने पास रखकर अवैध रूप से विज्ञापनों को लगवाते हैं और उससे सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed