फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Minister inspects overflowing sewer reprimands officials directs completion of remaining work

वाराणसी: सीवर ओवरफ्लो का मंत्री ने देखा हाल, अफसरों को लगाई फटकार; प्राथमिकता पर बचे काम पूरा कराने के निर्देश

Wed, 30 Sep 2026 06:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 30 Sep 2026 06:23 PM IST
सार

लहरतारा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलभराव और सीवर व्यवस्था का हाल देखा और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी और जलकल विभाग के अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर बचे कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Varanasi Minister inspects overflowing sewer reprimands officials directs completion of remaining work
लहरतारा में निरीक्षण के दाैरान। - फोटो : संवाद

विस्तार

लहरतारा में सड़क चौड़ीकरण के बाद आवागमन की समस्या और बरसात में जलभराव व सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों पर रविवार को स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


उन्होंने लहरतारा चौराहा, बौलिया और फुलवरिया फोरलेन के नीचे सर्विस रोड की जरूरत का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और पेयजल से जुड़ी समस्याएं बताईं। मंत्री ने काम पूरा न कराने पर अफसरों को फटकार लगाई। 

विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह और जलकल सचिव सुधीर कुमार से कहा कि जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और आवागमन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम कराने के भी निर्देश दिए। 

स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण के बाद आवागमन में आ रही दिक्कतों से भी उन्हें अवगत कराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद संजू सरोज, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, राकेश जायसवाल, भरत गुप्ता, विनोद गुप्ता और संतोष गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

दावा : पिशाच मोचन में नहीं होगा सीवर ओवरफ्लो
वाराणसी। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर सीवर, सफाई, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने पिशाच मोचन में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के साथ सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं होने देने को कहा। शिकायत मिलने पर तत्काल टीम भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 

पिशाच मोचन और रामनगर मेला परिसर में जरूरत के अनुसार मोबाइल टॉयलेट लगाने, उनकी लगातार सफाई कराने और पर्याप्त पेयजल टैंकर खड़े करने को कहा गया। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने रामनगर रामलीला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे रामनगर और मेला परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed