फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Mining mafia dominated in Cholapur, audio and photos going viral on social media

Varanasi: चोलापुर में खनन माफियाओं का बोलबाला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और फोटो

Thu, 25 May 2023 02:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 25 May 2023 02:43 PM IST
सार

चोलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोसाईपुर मोहाव में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है स्विफ्ट डिजायर का शीशा तोड़ी गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस खनन करने वाले लोगों को सह दे रही है। एक पक्षी कार्रवाई की गई है। थाने में लाकर लोगों की पिटाई की गई है।

विज्ञापन
Varanasi: Mining mafia dominated in Cholapur, audio and photos going viral on social media
Varanasi: चोलापुर में खनन माफियाओं का बोलबाला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के मामले के शिकायत आए दिन सामने आते रहे हैं। चोलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खनन में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं। गुरुवार को चोलापुर में खनन से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जिसमें खनन करने वाले आपस में बातचीत कर रहे हैं। वहीं एक मामले में विवाद के बाद चोलापुर पुलिस ने कुछ ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस पर एक पक्षी कार्रवाई का आरोप भी लगा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर मोहाव में बुधवार की रात्रि जेसीबी ले जाकर खुदाई करने के मामले में ग्रामीणों ने विरोध किया रात्रि में खनन करने जा रहे जेसीबी को लोगों ने रोक दिया। जिसको लेकर खनन करने वाले लोग और ग्रामीणों में विवाद हुआ। ईट पत्थर चलें वाहन कार के क्षतिग्रस्त होने पर एक पक्ष ने चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- धर्मांतरण का हैरान करने वाला मामला: हिंदुओं को मुस्लिम बनाने का किया जा रहा था प्रयास, डेढ़ दर्जन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोसाईपुर मोहाव में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है स्विफ्ट डिजायर का शीशा तोड़ी गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस खनन करने वाले लोगों को सह दे रही है। एक पक्षी कार्रवाई की गई है। थाने में लाकर लोगों की पिटाई की गई है।
उधर चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत रजला और गोसाईपुर चौकी अंतर्गत प्रेम नगर नेहिया में खनन के मामले में लोगों ने 112 पर शिकायत दर्ज कराई है। खनन को लेकर एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें पुलिस की मिलीभगतकी बात भी सामने आ रही है हालांकि ऑडियो पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed