फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Make the capital of Purvanchal says Ramdas Athawale

वाराणसी को बनाएं ‘पूर्वांचल’ की राजधानी : रामदास अठावले

Sun, 09 Jul 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 09 Jul 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Make the capital of Purvanchal says Ramdas Athawale
रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय में पूर्वांचल राज्य की मांग का पुरजोर समर्थन किया। कहा, विकास के लिए छोटे राज्यों का निर्माण जरूरी है।

विज्ञापन


कहा क‌ि यूपी में पूर्वांचल और महाराष्ट्र में विदर्भ को अलग किया जाए। पूर्वांचल राज्य में वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल को शामिल किया जाए और इसकी राजधानी बनाया जाए।

विज्ञापन

 

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह किसानों के कर्ज माफ किए गए, उसी तरह दलितों की भी कर्ज माफी होनी चाहिए। बताया कि पूर्वांचल राज्य और दलितों की कर्जमाफी के मुद्दे पर वह जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। दलितों के विकास के लिए अलग से पैकेज की भी मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सहारनपुर में दलितों पर अत्याचार का एक मामला सामने आने के बाद इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने पाएं। कहा कि दलितों पर अत्याचार के सर्वाधिक मामले यूपी में हैं। बिहार दूसरे नंबर पर है। दलितों की सुरक्षा राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। इसके लिए हर जिले में अलग से एक एएसपी की तैनाती होनी चाहिए।

पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे की याद दिलाने पर अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है लेकिन दलितों के लिए और काम करने की जरूरत है। कहा कि यूपी गोरक्षा के नाम पर कछ जगहों पर गुंडागर्दी करने की शिकायतें मिल रही हैं। पीएम इसके खिलाफ हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

उन्होंने बसपा पर भी हमला बोला। कहा कि बसपा से दलिताें का मोहभंग हो चुका है। उनकी रिपब्लिकन पार्टी जल्द ही यूपी में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। दलित समुदाय उनके साथ जुड़ने को तैयार हैं। बताया कि उनके मंत्रालय की ओर से बड़े पैमाने पर दिव्यांगों को उपकरण बांटे जा रहे हैं। ढाई करोड़ लोगों को उपकरण देने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

कांग्रेस ने मीरा कुमार को बनाया बलि का बकरा

 

रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस ने मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर उन्हें बलि का बकरा बनाया है। भाजपा एवं सहयोगी दलों के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने दलित जाति के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed