फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Lok Sabha laddus offered to Kashi Vishwanath on narendra Modi victory celebrations in city

Varanasi Lok Sabha: मोदी की जीत पर काशी विश्वनाथ को चढ़े 251 किलो लड्डू, शहरभर में जश्न का माहौल; झूमे लोग

Tue, 04 Jun 2024 08:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 08:11 PM IST
सार

Varanasi Lok Sabha: वाराणसी के गुलाब बाग स्थित कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया है। बम-पटाखों के साथ मिठाइयां वितरित की जा रही हैं। वहीं, महिलाओं में भी जश्न का माहौल है। उन्होंने भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha laddus offered to Kashi Vishwanath on narendra Modi victory celebrations in city
काशी विश्वनाथ मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चढ़ाया लड्डू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार जीत पर जनता और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यालय से लेकर विभिन्न स्थानों पर भाजपाजन ढोल-नगाड़ों के साथ झूम रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी क्रम में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी खुशी जाहिर करते नजर आएं। लोक सभा चुनाव के बाद वाराणसी संसदीय सीट पर नरेंद्र मोदी के तीसरी ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने अपने आवास पर आए लोगों को मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रवि शंकर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा जनों में एक खुशी का माहौल देखने को मिला। दूसरी तरफ, शहर के प्रमुख स्थानों पर जुलूस भी निकाले गए।

मोदी के तीसरी बार चुनाव जीतने की खुशी में दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ को 251 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया गया।



इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर सोनारपुरा स्थित मां गायत्री आंध्रा आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी मनाई। डीजे की धुन पर लोग नाचते दिखे। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद तिवारी, अभिषेक जायसवाल, निक्की सिन्हा, मोहित पांडेय, शिवम जायसवाल, सुनील सिंह, आकाश अरोड़ा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाराणसी में पीएम मोदी के नाम का बजा डंका

Varanasi Lok Sabha laddus offered to Kashi Vishwanath on narendra Modi victory celebrations in city
जश्न मनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट के मार्जिन से जीते। यहां पीएम मोदी ने तीसरी बार भारी आंकड़े के साथ जीत दर्ज की। इसके साथ ही यहां लगातार तीन बार विजयी होकर पीएम मोदी ने नया कीर्तिमान बनाया है।

नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत पर मारवाड़ी समाज वाराणसी ने ढोल-नगाड़े पर झूमकर, लोगो में मिठाई बांटकर अपनी ख़ुशियां व्यक्त की। कार्यक्रम का संयोजन अशोक अग्रवाल ने किया।

आयुष मंत्री ने अपने कैम्प कार्यालय पर मनाया जश्न

Varanasi Lok Sabha laddus offered to Kashi Vishwanath on narendra Modi victory celebrations in city
लड्डू बनाते राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने सिगरा स्थित कैंप कार्यालय में जश्न का आयोजन किया। उन्होंने अपने हाथ से लड्डू बनाया था, जिसे कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नाचते झूमते हुए आतिशबाजी के साथ कैंप कार्यालय से लेकर सिगरा चौराहे तक जुलूस निकाला।

आयुष मंत्री दयालु ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी को बड़ी जीत दी है। जनता के निर्णय का सम्मान है। जनता के आशीर्वाद व प्यार का संगठन आभारी है। उन्होंने कहा कि मोदीजी काशी से तीसरी बार सांसद बनकर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसलिए हम आतिशबाजी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

जुलूस में जटाशंकर मिश्रा, अविनाश उपाध्याय, हदरत शुक्ला, गौरव राठी, सिंधु सोनकर, संजय मिश्रा, संतोष सैनी, सोमनाथ मौर्य, वैभव कपूर, अंकुर उपाध्याय, अवध नारायण राय, विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, सुधीर त्रिपाठी, सौरभ राय, दिलीप यादव, राहुल पांडेय, अविनाश तिवारी, अनिल चक्रवाल, आकाश सेठ, राजेश वर्मा, सागर मुलानी, विनायक केसरी, सर्वेश वर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

अजगरा और शिवपुर के सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

चंदौली संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह की जीत के बाद वाराणसी के विधानसभा अजगरा और शिवपुर में कार्यकर्ताओंं ने जश्न मनाया। सपा कार्यालय चंदौली और वाराणसी के अलावा टैगोर टाउन स्थित आवास पर भी जमकर जश्न मनाया गया। आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़े पर कार्यकर्ता और समर्थक झूमे और अपने प्रत्याशी को जीत की बधाई दी।

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव कहा कि यह चुनाव जनता लड़ रही थी। उन्होंने पार्टी की रीति और नीति पर विश्वास जताया। सपा प्रवक्ता संतोष यादव ने कहा कि पार्टी का उत्साह काफी बढ़ा है। पूर्वांचल में कई सीटें आई हैं। चिरईगांव में अक्षय यादव की अगुवाई में कच्चा बाबा धाम जाल्हूपुर में दर्शन-पूजन कर एक दूसरे का कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराया। महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि चंदौली में जीत के अलावा वाराणसी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने भले चुनाव हार गए लेकिन जनता का दिल जीत लिया।

 

Varanasi Lok Sabha laddus offered to Kashi Vishwanath on narendra Modi victory celebrations in city
पूजा करते सपा नेता बृजेश। - फोटो : अमर उजाला

बलिया लोकसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय की जीत पर सपा के वरिष्ठ नेता बृजेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबा काशी विश्वनाथ का आभार जताया है। इसके लिए उन्होंने जनता का अभिवादन किया है। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव को भी इस जीत के लिए बधाई दी है।

बृजेश यादव ने कहा कि मैंने अपने पुरखे-पुरनियों से सुना था कि जो भी बाबा विश्वनाथ के दरबार या उनकी नगरी में आकर कामना करता है उसे वह पूर्ण करते हैं। इसी को देखते हुए मैंने एक सप्ताह पहले बाबा के दरबार में हाजिरी लगा कर अनुष्ठान करवाया जो चार जून को जीत के साथ संपन्न हुआ।

हमारे पुरखों की बातें सच साबित हुईं, न सिर्फ बलिया में सनातन पाण्डेय भारी मतों से जीते बल्कि उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन की भारी जीत के साथ पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमें विश्वास है कि जल्द ही इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि नारद राय ने अखिलेश यादव के साथ गद्दारी ही नहीं की बल्कि यह भी कहा था कि चार जून को इंडी गठबंधन का तेरहवीं होगी। कहा कि पिछले 10 वर्षों के भाजपा कार्यकाल में जनता त्रस्त हो चुकी थी। महंगाई आज चरम पर है। नोटबंदी से लेकर जीएसटी से हर वर्ग परेशान है। इस बार लोकसभा चुनाव में बदलाव की स्थिति दिख रही थी। 400 पार का नारा भी हवाहवाई ही साबित हुआ। हितलारशाही ज्यादा दिन नहीं चलती।

बृजेश ने कहा कि योगी का बुलडोजर सिर्फ एक वर्ग तक सीमित हो गया था। बीएचयू मामले में आरोपी दुष्कर्मियों के खिलाफ आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इससे साफ जाहिर है कि बाबा का बुलडोजर आदमी को पहचानकर चलता है। अभी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परिणाम और बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed