{"_id":"665a8efbe4fda6360304d913","slug":"varanasi-lok-sabha-election-voting-congress-leader-ajay-rai-praying-at-bada-ganesh-mandir-before-voting-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: कांग्रेस नेता अजय राय ने काशी के कोतवाल, बाबा विश्वनाथ और गणपति का आशीर्वाद लेकर किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: कांग्रेस नेता अजय राय ने काशी के कोतवाल, बाबा विश्वनाथ और गणपति का आशीर्वाद लेकर किया मतदान
Sat, 01 Jun 2024 10:05 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:05 AM IST
सार
Lok Sabha Election Voting In Varanasi : वाराणीस लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह से मतदान जारी है। मतदाताओं में काफी जोश नजर आ रहा है। इसके साथ ही अब मतदान केंद्रों पर अधिकारी व प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं अजय राय ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर मतदान किया।
विज्ञापन
Ajay Rai In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय मतदान से पहले बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की। बप्पा का आशीर्वाद लेने के साथ ही उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव व काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। जीत के लिए आशीर्वाद मांगकर मतदान के लिए रवाना हुए।
अजय राय ने आम जनता की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया, इसके बाद मतदान किया। कहा कि कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। पूजन अर्चन को लेकर अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री दक्षिण में मौन हैं और मैं बाबा दरबार में दर्शन पूजन करने आया हूं।
विज्ञापन
गणपति का आशीर्वाद लेने के बाद अजय राय बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे। वहां पूजन अर्चन के बाद लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी लेने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। पत्नी के साथ लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। फिर मतदान करके निकले तो विक्ट्री का साइन दिखाया। कहा कि इस बार जनता इंडी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।