फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Laborer jumps well front of wife NDRF recovers body after two-hour operation chaos grief ensue

Varanasi News: पत्नी के सामने कुएं में कूदा मजदूर, दो घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव; कोहराम

Mon, 06 Jul 2026 11:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 11:43 PM IST
सार

वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र में ट्रॉली चालक भूरेलाल (55) ने पत्नी से विवाद के बाद उसके सामने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi Laborer jumps well front of wife NDRF recovers body after two-hour operation chaos grief ensue
दो घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने निकाला शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: जैतपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वरगंगी इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना में ट्रॉली चालक ने पत्नी के सामने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद एनडीआरएफ ने शव को कुएं से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी भूरेलाल (55) के रूप में हुई है। वह वाराणसी के ईश्वरगंगी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन सामग्री की दुकान पर ट्रॉली चालक के रूप में कार्य करता था।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को भूरेलाल अपनी पत्नी के साथ दुकान पर आया था। इसी दौरान वह शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में भूरेलाल पास स्थित एक पुराने कुएं के पास पहुंचा और पत्नी के सामने ही उसमें छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना देखकर पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने रस्सी और सीढ़ी की मदद से कुएं में उतरकर तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ के जवानों ने भूरेलाल का शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed