फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi kashi vidyapith

शिक्षकों की मांग सही है तो करें समाधान, गलत है तो कार्रवाई

Sat, 21 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
varanasi kashi vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संविदा शिक्षकों की मांग अगर सही है तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। यदि शिक्षक गलत मांग कर रहे हैं तो धारा 144 के उल्लंघन में कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कुलपति को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर उचित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह को संविदा शिक्षकों के मामले में पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने कहा है कि धरना स्थल पर बैठे व्यक्तियों की मांग यदि सही है तो स्पष्ट रूप से उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी जाए और यदि गलत है तो धारा 144 के उल्लंघन में कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि डीएम ने शत्रुघभन प्रसाद एवं डॉ. मानिक चंद पांडेय के संयुक्त प्रार्थना पत्र को कुलपति को उपलब्ध कराते हुए प्रकरण के समाधान का अनुरोध किया था। काफी दिन बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकरण का समाधान नहीं किया। उन्होंने कुलपति को भेजे गए पत्र में पूरे मामले का तीन दिनाें के अंदर समाधान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed