फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Junction: Passenger arrested with Rs 50 lakh cash, was going to Kolkata; CO told how he was caught?

कैंट स्टेशन: 50 लाख रुपए कैश के साथ यात्री गिरफ्तार, जा रहा था कोलकाता; पुलिस ने बताया कैसे पकड़ में आया?

Sun, 05 Nov 2023 12:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

जीआरपी के सीओ कुंवर प्रताप सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि यात्री वाराणसी से कोलकाता के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था। वह प्लेटफॉर्म नंबर नौ से दून एक्सप्रेस पर सवार होने जा रहा था।

विज्ञापन
Varanasi Junction: Passenger arrested with Rs 50 lakh cash, was going to Kolkata; CO told how he was caught?
50 लाख रुपए कैश के साथ यात्री गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट स्टेशन की राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 9 से 50 लाख नकदी के साथ युवक को गिरफ्तार किया। वाराणसी से कोलकाता लेकर जाने वाले नकदी के संबंध में कोई कागजात युवक दिखा नहीं सका। कोलकाता के बड़े सराफ कारोबारी का पैसा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीएचयू में बवाल जारी: कैंपस में दीवार पर पोस्टरवार, 'दीवार फिल्म' के पोस्टर पर कुलपति की तस्वीर लगाकर वायरल
विज्ञापन

जीआरपी की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम भी युवक से पूछताछ कर रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला गोविंद पाई है। टीम की पूछताछ में बताया की वह कोलकाता में सोना चांदी के कारोबारी के यहां नौकरी करता है। मालिक के कहने पर वाराणसी के चौक में एक व्यापारी के यहां से माल के संबंध में 50 लाख नकदी लेने आया था और नकदी लेकर कोलकाता जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर स्टेशन पर टीम चेकिंग में मुस्तैद थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म संख्या 9 पर पिट्ठू बैग लेकर काफी देर से घूम रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह हड़बड़ाने लगा और भागने की कोशिश की थी। बरामद नकदी के संबंध में आयकर विभाग की टीम भी अपनी जांच कर रही है।

Varanasi Junction: Passenger arrested with Rs 50 lakh cash, was going to Kolkata; CO told how he was caught?
वाराणसी जंक्शन: 50 लाख रुपए कैश के साथ यात्री गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

होली के समय पकड़ी गई थी एक करोड़ नकदी

जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि  कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्व में भी नकदी पकड़े जाने की घटनाएं सामने आ चुकी है। जुलाई माह में ही जीआरपी ने मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के दो कर्मचारियों मेराज और मोहम्मद शोएब को 17 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय भी दोनों नकदी के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके थे। जबकि होली के समय मार्च माह में एक करोड़ नकदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। वह दोनों सरिया बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। मलदहिया लोहा मंडी से एक करोड़ कैश लेकर धनबाद जाने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे थे कि जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed