{"_id":"64730867446cd7fd680ed920","slug":"varanasi-japanese-ambassador-tasted-golgappa-in-varanasi-tweeted-and-wrote-wah-banarasi-paan-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जापानी राजदूत ने काशी में खाए गोलगप्पे और पान, ट्वीट कर लिखा- 'वाह बनारसी पान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जापानी राजदूत ने काशी में खाए गोलगप्पे और पान, ट्वीट कर लिखा- 'वाह बनारसी पान'
Sun, 28 May 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 28 May 2023 01:25 PM IST
सार
जापानी राजदूत की अगवानी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की। उनके आतिथ्य में उन्होंने बनारसी थाली का भोजन किया। इसके बाद बनारसी पान घुलाया और गोलगप्पे का स्वाद भी चखा। ट्विटर पर लिखा वाह बनारसी पान। उसके बाद उन्होंने आगे लिखा खाते ही ताजगी का हुआ अहसास।
विज्ञापन
जापान के एंबेसडर बनारसी पान के मुरीद हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने शनिवार को अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस के आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की पूजा की और आरती कर अभिभूत हुए। इस आयोजन को आत्मशुद्धि का अत्यंत प्रभावशाली अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यहां आकर अपने को परिवर्तित महसूस कर रहे हैंं। भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने प्रभाती संगीत कार्यक्रम का भी आनंद उठाया। जापान के कलाकार नोबू हिरो अतराशि ने सितार पर तान छेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
I really wanted to eat golgappe since I saw PM Modi @narendramodi and PM Kishida @kishida230 eating them together! https://t.co/SnWEqWbeSa pic.twitter.com/p3Wu7aV3SQ
— Hiroshi Suzuki, Ambassador of Japan (@HiroSuzukiAmbJP) May 27, 2023
विज्ञापन
जापानी राजदूत की अगवानी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने की। उनके आतिथ्य में उन्होंने बनारसी थाली का भोजन किया। इसके बाद बनारसी पान घुलाया और गोलगप्पे का स्वाद भी चखा। ट्विटर पर लिखा वाह बनारसी पान। उसके बाद उन्होंने आगे लिखा खाते ही ताजगी का हुआ अहसास।
विज्ञापन
गोलगप्पे का स्वाद चखते जापान के एंबेसडर
- फोटो : अमर उजाला
आज ख्वाइश हुई पूरी
जापान के राजदूत ने आगे ट्वीट में लिखा जब से उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम किशिदा को एक साथ गोलगप्पों का आनंद लेते देखा था, तब से ही उन्हें भी इसका लुत्फ लेने का मन हो रहा था। आज ये ख्वाइश पूरी हो गई। इसके साथ ही उन्होंने काशी मेंं हुए भव्य स्वागत के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद भी दिया है।