फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Japan's Jokaso technology will set up 'Package Sewage Treatment Plant', this is the specialty of the

Varanasi: जापान की जोकासो तकनीक से लगेगा प्रदेश का पहला 'पैकेज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट', ये है खासियत

Thu, 13 Jul 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 10:41 AM IST
सार

नगर निगम की सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सीवर पाइपलाइन बिछाने के साथ ही एसटीपी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जापान में उपयोग होने वाली जोकासो तकनीक का उपयोग प्रदेश में पहली बार किया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi: Japan's Jokaso technology will set up 'Package Sewage Treatment Plant', this is the specialty of the
Package Sewage Treatment Plant - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम की सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में सीवर की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए जलकल जापानी तकनीक अपनाएगा। जलकल की ओर से इन क्षेत्रों में पैकेज सीवेज ट्रीटमेंट यूनिट लगाई जाएगी। इसमें दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश का पहला प्लांट कंचनपुर में लगाया जाएगा। जिस गांव या क्षेत्र में यह यूनिट लगेगी, उसी क्षेत्र में सीवर का शोधन किया जा सकेगा। एसटीपी के लिए पाइपलाइन बिछाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi G20 Summit: खादी के परिधानों में नजर आएंगे जी20 देशों के मेहमान, काशी में 17-24 अगस्त के बीच सम्मेलन

विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सीवर पाइपलाइन बिछाने के साथ ही एसटीपी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जापान में उपयोग होने वाली जोकासो तकनीक का उपयोग प्रदेश में पहली बार किया जाएगा। 20 से अधिक क्षेत्राें में पैकेज सीवेज ट्रीटमेंट यूनिट लगाई जाएगी। कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। प्रस्ताव के अनुसार प्लांट को लगाने में कम जमीन की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का काम होगा आसान

यूनिट लगने से विभाग का काम आसान होगा। इसकी सहायता से सीवर शोधन तो होगा ही, विभाग को पाइपलाइन बिछाने में कम पैसे खर्च करने होंगे। कंचनपुर में प्लांट लगाकर इसकी टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार यूनिट की स्थापना होगी।

 

 

Varanasi: Japan's Jokaso technology will set up 'Package Sewage Treatment Plant', this is the specialty of the
टूटी सीवर - फोटो : अमर उजाला

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी

यूनिट स्थापना का लाभ सीधे जनता को मिलेगा। घरों से निकलने वाला मल-जल पाइपलाइन से सीवर में जाएगा, फिर यूनिट में आएगा। जहां उसे शोधित कर अन्य उपयोग में लाने योग्य बनाया जाएगा। इससे सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी।

किसानों को मिलेगी सस्ती खाद

पैकेज सीवेज ट्रीटमेंट यूनिट में शोधन के बाद जो खाद और पानी बचेगा, उसका उपयोग खेतों में किया जा सकेगा। यूनिट से निकलने वाले खाद को किसानों को सस्ते दामों में बेचा जाएगा। इससे किसानों को आसानी से पानी और खेतों के लिए खाद मिल सकेगी।

 

पैकेज सीवेज ट्रीटमेंट यूनिट कंचनपुर में लगाई जाएगी। इसकी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। जुलाई अंत तक निर्माण कार्य शुरू होगा। - सिद्धार्थ कुमार, सचिव, जलकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed