फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi is being decorated for pravasi bharatiya sammelan

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशी को सजाने का काम शुरू, गंगा घाटों पर मिलेगी वाईफाई की सुविधा

Sun, 23 Sep 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 23 Sep 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Varanasi is being decorated for pravasi bharatiya sammelan
बनारस में अगले साल जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और प्रयाग कुंभ से काशी आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए वाराणसी को सजाने का काम शुरू हो चुका है। घाटों को संवारने के लिए उन पर खास तरह का रंग रोगन करने और लाइटिंग का काम शुरू कराने के लिए टेंडरिंग आदि की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गंगा के घाटों पर पर्यटकों को वाईफाई की सुविधा देने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


एक निजी टेलीकॉम कंपनी ने नगर निगम से घाटों पर टावर लगाने की अनुमति मांगी है। कंपनी करीब एक दर्जन टावर घाटों पर लगाना चाहती है। अभी सिर्फ राजेंद्र प्रसाद घाट पर ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कंपनी के अधिकारियों से कहा है कि घाट पर कोई तोड़फोड़ और निर्माण की अनुमति नहीं है। इसलिए या तो घाट किनारे के भवनों को लेकर उन पर टावर लगाएं, या फिर नगर निगम के बने पक्के शौचालयों पर इन्हें स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इलाहाबाद में अगले साल लगने वाले कुंभ में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं का संगम तट पर पहुंचने का अनुमान है। इनमें से काफी श्रद्धालु कुंभ स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा स्नान के लिए काशी भी आते हैं। प्रशासन का अनुमान है कि अगले साल कुंभ के 20 से 25 लाख श्रद्धालु काशी आ सकते हैं। इन श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

जल निगम कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम  

Varanasi is being decorated for pravasi bharatiya sammelan
demo pic
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में अलग अलग विभागों की तैयारियों की मानिटरिंग के लिए पांच अक्तूबर के बाद कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जल निगम कार्यालय को चिन्हित किया गया है। यहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कंट्रोल रूम के अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों के कैंप कार्यालय भी होंगे। इससे पहले आवासीय और परिवहन व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

21 से 23 जनवरी 2019 को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए विदेश मंत्रालय की टीम अक्तूबर से यहां डेरा डालेगी। कई और मंत्रालयों के कैंप कार्यालय भी यहां खुलेंगे ताकि प्रवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जमीनी स्तर पर काम कराया जा सके। इन कैंप कार्यालयों के लिए जल निगम परिसर को चिन्हित किया गया है। यहां पांच अक्तूबर तक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन का कंट्रोल रूम जल्द ही शुरू किया जाएगा। पांच अक्तूबर को दिल्ली में बैठक के बाद कंट्रोल शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मंत्रालयों के कैंप कार्यालय के लिए स्थान आरक्षित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम शुरू होने के बाद सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों और अन्य काम वहीं से संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed