फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi industrial estate will produce ppe kit

इंडस्ट्रियल इस्टेट में तैयार होगा पीपीई किट

Fri, 01 May 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi industrial estate will produce ppe kit
वाराणसी। कोरोना से जंग के लिए उद्यमियों ने अब पीपीई किट बनाने का निर्णय लिया है। चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल इस्टेट के उद्यमी राकेश गोयल 15 दिन के अंदर पीपीई किट निर्माण संबंधी कार्यों को शुरू करेंगे। बृहस्पतिवार को दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, महामंत्री नीरज पारिख व राकेश गोयल ने संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह एवं उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार के संग जिलाधिकारी से मुलाकात कर कारखाना शुरू करने के दौरान आ रही चुनौतियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे बड़ी समस्या गैर जनपदों से मजदूरों के नहीं आ पाने के कारणों को रखा गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि उद्योगों से जिलेवार कामगारों की सूची आधार व मोबाइल नंबर के साथ एकत्रित करें और जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए वाहन पास बनवाकर शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए मजदूरों को वाराणसी लाने की व्यवस्था कराए। इस दौरान उद्यमी राकेश गोयल ने रेड क्रॉस सोसायटी में एक लाख की धनराशि व फैक्ट्री में निर्मित 500 मास्क जिलाधिकारी को प्रदान किया। उद्यमियों ने श्रमिकों को अप्रैल माह का वेतन देने में असमर्थता जताई और निवेदन किया कि कामगारों के जीविकोपार्जन के लिए सरकार जो न्यूनतम धनराशि उचित समझती हो उनके बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed