फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi IMA initiative on increasing dengue outbreak patients will get platelets without exchange 

वाराणसी: डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर आईएमए की पहल, मरीजों को मिलेगी बिना एक्सचेंज के प्लेटलेट्स

Mon, 25 Oct 2021 02:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Oct 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Varanasi IMA initiative on increasing dengue outbreak patients will get platelets without exchange 
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से प्लेटलेट्स को लेकर लोग ब्लड बैंकों में उमड़े रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी ऐसे मरीजों के इलाज में हो रही है, जिनके पास डोनर नहीं है और उन्हें प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा की ओर से ऐसे जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत मरीज-परिजन बिना एक्सचेंज के आईएमए ब्लड बैंक से सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक प्लेटलेट्स ले सकेंगे।

विज्ञापन


आईएमए के सचिव डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह के संयोजन में हर दिन जरूरत पड़ने पर नियमानुसार, एक मरीज के नाम पर चार यूनिट प्लेटलेट्स बिना एक्सचेंज के दिया जा रहा है। 30 अक्तूबर तक मरीज और उनके परिजन इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्लेटलेट्स के लिए आने वाले मरीजों और परिजनों की काउंसिलिंग भी की जा रही है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) तो नियमानुसार चिकित्सकों की सलाह पर मरीज के परिजनों को डोनेट करना जरूरी होता है। ऐसे में एसडीपी तो डोनेट करना ही पड़ेगा। हर दिन 100 से 150 यूनिट प्लेटलेट्स बिना डोनेट के मरीज ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed