{"_id":"66b459b73630e2c6a20af027","slug":"varanasi-house-collapse-case-injured-girl-serious-female-constable-underwent-surgery-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जर्जर मकान हादसे में घायल युवती गंभीर, महिला आरक्षी की हुई सर्जरी; विश्वनाथ मंदिर के पास हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जर्जर मकान हादसे में घायल युवती गंभीर, महिला आरक्षी की हुई सर्जरी; विश्वनाथ मंदिर के पास हुई थी घटना
Thu, 08 Aug 2024 11:08 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:08 AM IST
सार
वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के पास जर्जर मकान ढहने से हुए हादसे में घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं महिला आरक्षी की सर्जरी हुई। मंडलीय अस्पताल से दो को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार को जर्जर मकान गिरने की घटना में घायल युवती की हालत गंभीर बनी है। उसको बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला आरक्षी बिंदू कुमारी के जबड़े की सर्जरी भी की गई है। डॉक्टरों की टीम दोनों की सेहत पर नजर बनाए हुए है। उधर, मंडलीय अस्पताल में भर्ती सात में से दो मरीज बुधवार को डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए। यहां पांच लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार भोर में गिरे मकान के मलबे में दबकर दस लोग घायल हो गए थे। इसमें से एक महिला के मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मंडलीय अस्पताल में आठ लोगों का इलाज चल रहा था और चोलापुर थाने में तैनात महिला आरक्षी बिंदू कुमारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराई गई।
विज्ञापन
बुधवार को दिन में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। अस्पताल के प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ. मुकुंदजी श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात आजमगढ़ के अजमतगढ़ निवासी सपना गुप्ता (26) की तबीयत बिगड़ने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को दिन में चौके पांचों पांडवा निवासी पूजा (36), आर्यन (16) को डिस्चार्ज किया गया। अभी यहां एक ही परिवार के चार लोग जिसमें रमेश गुप्ता (50), कुसुमलता गुप्ता (48), ऋषभ गुप्ता (24) और रितिका गुप्ता (23) के साथ ही मनीष गुप्ता (39) का इलाज चल रहा है।