फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi health news

स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे ये आहार

Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
varanasi health news
वाराणसी। कोरोना से बचने के लिए आपको सभी सावधानियां बरतते हुए आहार ऐसा रखना चाहिए ताकि आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और आप स्वस्थ्य रहें। वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा (आहार एवं पोषण विज्ञान) गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गरिमा उपाध्याय ने बताया कि कोरोना वायरस उन लोगों को जल्दी अपनी चपेट में लेता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी, उतना ही आप इस वायरस से लड़ पाएंगे। इसलिए महिलाएं अपने आहार में इन चीजों को अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन

लहसुन
लहसुन सबसे ज्यादा शक्तिशाली एंटी वायरल फूड है। लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सब्जी में लहसुन डालकर खाने से सब्जी का टेस्ट बढ़ने के साथ सेहत को बरकरार रखने में भी मदद मिलती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल, एंटी फंगल गुण बॉडी को सर्दी जुखाम और अन्य कई वायरल इंफेक्शन से बचाकर रखते हैं।
विज्ञापन

पालक और पत्तेदार सब्जियां
पालक में भरपूर मात्रा में आयरन और जिंक के साथ साथ पालक में कई प्रकार के मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व, विटामिन- बी आदि तत्व पाए जाते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। क्योंकि इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रोकली
खराब या कमजोर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ब्रोकली का सेवन बेस्ट माना जाता है। इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, मिनरल आदि तत्व अधिक मात्रा में होते हैं।
संतरा व नींबू
विटामिन सी से भरपूर संतरे, नींबू और मौसमी फलों का सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
मशरूम
मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल गुण होने से वायरल होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम अधिक मात्रा में होने से इसे खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

ओट्स
ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाएं जाते हैं और इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी होता है। हर रोज ओट्स का सेवन करने से इम्यून मजबूत बनता है।
नारियल का तेल
लहसुन और अदरक की ही तरह नारियल तेल भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। आप शुद्ध नारियल तेल में बना खाना खाएं।
ड्राई फ्रूट
डाइट में महिलाएं बादाम, मूंगफली, पिस्ता, डार्क चॉकलेट को शामिल करें। ये सभी एंटी वायरस फूड हैं और इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आहार में इन चीजों को शामिल करने से आप फंगल संक्रमण से भी बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed