फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Gun goes off while filming reel 16-year-old boy injured two companions detained

रील बनाते समय अवैध पिस्टल से चली गोली: किशोर के चेहरे पर लगी, घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; दो दोस्त हिरासत में

Sat, 05 Sep 2026 05:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

वाराणसी में रील बनाने के दौरान अवैध पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली किशोर के चेहरे पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में किशोर के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर पिस्टल जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
Varanasi Gun goes off while filming reel 16-year-old boy injured two companions detained
घायल निखिल चौहान। - फोटो : संवाद

विस्तार

फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव के बेहवरिया गांव में शनिवार दोपहर रील बनाने के दौरान अवैध पिस्टल से गोली चल गई। इससे निखिल चौहान (16) घायल हो गया। गोली चेहरे पर लगी है। उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि गोली दोस्त की पिस्टल से चली है। पुलिस ने आरोपी दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। आरोपी भी नाबालिग हैं। पिस्टल जब्त कर ली गई। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने परिजनों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेहवरिया गांव में एक मकान में दोस्त मौजूद थे। दोपहर 12 बजे के बाद तीनों पिस्टल के साथ  रील बनाने लगे। इस बीच पिस्टल से अचानक गोली चल गई और सीधे नाबालिग के चेहरे पर जा लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान नाबालिग को दोस्तों और अन्य लोगों ने पहले सीएचसी पिंडरा पहुंचाया, लेकिन मामला गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने बताया कि किशोरों को पिस्टल कहां से मिली इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की है। 

ननिहाल में रहता है घायल
फूलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि घायल नाबालिग अपने ननिहाल में रहता है। परिचितों और संबंधियों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। तीनों दोस्त रील बनाते फिर उसे सोशल मीडिया पर साझा करते थे। आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed