फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Gift to sailors on Dev Diwali, first MRU inaugurated in Ganga

देव दीपावली पर नाविकों को सौगात: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गंगा में पहली एमआरयू का किया उद्घाटन

Mon, 27 Nov 2023 07:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 27 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर नाविकों को सौगात देने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी से चलने वाली नाव से नाविक डीजल से चलने वाली नाव की अपेक्षा साल में 36 हजार रुपये का बचत कर सकता है।

विज्ञापन
Varanasi: Gift to sailors on Dev Diwali, first MRU inaugurated in Ganga
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : उज्वल गुप्ता

विस्तार

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को रविदास घाट पर नौकाओं के लिए पहले फ्लोटिंग मोबाइल रि-फ्यूलिंग (एमआरयू) सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान वे रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर सीएनजी स्टेशन के सामने पहुंचे और रिमोट दबाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। वहां मौजूद नाविक रमेश की नाव में सीएनजी की रिफलिंग की गई। गेल द्वारा फ्लोटिंग स्टेशनों को लगभग 17.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर नाविकों को सौगात देने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी से चलने वाली नाव से नाविक डीजल से चलने वाली नाव की अपेक्षा साल में 36 हजार रुपये का बचत कर सकता है। उनसे पूछा गया कि पेट्रोल और डीजल की तरह ही सीएनजी के दाम भी बढ़ रहे हैं। इससे ग्राहक को संशय है कि क्यों सीएनजी की ओर बढ़ा जाय। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सीएनजी के दाम सप्लाई के अनुसार बढ़ते घटते हैं। लेकिन सीएनजी से जहां पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं पेट्रोल और डीजल की अपेक्षा गाड़ियों बेहतर एवरेज देती हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 22 बायो प्लांट लगाने की तैयारी है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

बातचीत में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा और समाज में बराबर की भूमिका पर जोर दे रही है। सशक्त महिलाओं से सशक्त देश का निर्माण होता है। इसके साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना से कैसे महिलाओं को लाभ मिल रहा इसकी बारे में बताया। नदेसर स्थित होटल में प्रेसवार्ता में उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पेट्रोल और डीजल का दाम चुनाव से नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव से बढ़ते व घटते हैं। लोगों को लगता है कि चुनाव आता है तो सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ता घटता है। लेकिन भारत ऐसा देश है जहां हर समय कोई ना कोई चुनाव चलता रहता है। यह संभव ही नहीं कि चुनाव के दौरान पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाया या घटाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में अमेरिका, यूके, दक्षिण एशिया के साथ ही अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन भारत में 12 प्रतिशत दाम कम हुए हैं। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वहां लोग 300 से ज्यादा दाम में पेट्रोल खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल का आना बंद हुआ तो हो सकती है परेशानी

हमास और इस्राइल में युद्ध और बढ़ता है तो पेट्रोल और डीजल के दाम पर क्या असर होगा। इस पर उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान अलग सप्लाई लाइन पर असर हुआ यानी जहां से कच्चा तेल आन बंद हुआ तो परेशानी होगी। लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसा ना हो। उन्होंने कहा कि ऐसा हुआ तो क्या होगा इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। उन्होंने कहा वर्तमान में युद्ध का असर भारत पर ना पड़े इसके लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में कोई चिंता की बात नहीं है।

वाराणसी का दूसरा सीएनजी, नाविकों को होगी सहूलियत

नमो घाट पर सीएनजी स्टेशन के बाद नौकाओं में सीएनजी भरने के लिए यह देश का दूसरा ऐसा स्टेशन निर्मित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों और स्वच्छ अक्षय स्रोतों में बदलाव की तत्काल आवश्यकता से जूझ रहे विश्व में, वाराणसी में दूसरे फ्लोटिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन व्यवहार्य अक्षय ऊर्जा समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन को स्थापित करने का निर्णय स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में परिवर्तनकारी शक्ति में हमारे विश्वास का प्रमाण है। उद्घाटन के बाद गेल उत्कर्ष इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की प्रतिस्पर्धा करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की 60 मेधावी छात्राओं से भी संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed