{"_id":"653fed27a3b0ede7d90606fc","slug":"varanasi-gets-first-position-for-the-sixth-time-in-up-health-ranking-dashboard-varanasi-news-c-20-vns1013-406655-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी को छठी बार पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी को छठी बार पहला स्थान
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में एक बार फिर से वाराणसी ने 79 फीसदी स्कोर हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में जिला छठी बार पहले स्थान पर आया है।
शासन स्तर से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हर महीने की हेल्थ रैकिंग जारी की जाती है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि वाराणसी में इस वित्तीय वर्ष में अब तक की उपलब्धि 79 प्रतिशत और सितंबर माह की उपलब्धि 84 प्रतिशत है। दूसरी ओर प्रदेश की सितंबर माह की उपलब्धि 66 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष की 58 फीसदी है। इस तरह से देखा जाए तो वाराणसी की स्थिति प्रदेश की उपलब्धि से काफी बेहतर है।
उन्होंने बताया कि डैशबोर्ड के अनुसार संस्थागत प्रसव में 99.64 प्रतिशत, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व जांच (हीमोग्लोबिन) में 100 फीसदी, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में 100 प्रतिशत, बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण में 100 प्रतिशत, टीबी नोटिफिकेशन में 100 प्रतिशत, गर्भावस्था के दौरान एचआईवी की जांच में 100 प्रतिशत मिला है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की और बेहतर सेवा देते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।