{"_id":"660ba2d704e86cb93a05c88a","slug":"varanasi-ganga-ghat-1500-licensed-boats-will-identification-with-license-number-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 1500 लाइसेंसी नावों की आसान होगी पहचान, लिखी जाएगी लाइसेंस संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 1500 लाइसेंसी नावों की आसान होगी पहचान, लिखी जाएगी लाइसेंस संख्या
Tue, 02 Apr 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:47 AM IST
सार
नगर निगम और जल पुलिस ने अवैध नावों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।काशी में मानकों के खिलाफ और गैर पंजीकृत नाव संचालकों पर कार्रवाई करते हुए इनके संचालन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Varanasi Ghat
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा में वैध और अवैध नावों की पहचान करने में सुविधा होगी। नावों पर बड़े अक्षरों में क्यूआर कोड और लाइसेंस संख्या दर्ज की जाएगी। मई माह से वाहनों की तर्ज पर नावों पर लाइसेंस संख्या लिखी जाएगी। नगर निगम और जल पुलिस ने अवैध नावों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मानकों के खिलाफ और गैर पंजीकृत नाव संचालकों पर कार्रवाई करते हुए इनके संचालन पर रोक लगाई जाएगी। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि गंगा में करीब 1500 नावें ही लाइसेंसी हैं। एक व्यक्ति के पास कई नावें हैं। पकड़े जाने पर नावों के लाइसेंस की जांच करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
लाइसेंस पर नाविक पेंट पोत देते है इससे लाइसेंस नंबर की जांच करना मुश्किल होता है। अब वाहनों की तर्ज पर नावों पर भी बड़े-बड़े अक्षर में लाइसेंस संख्या दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
नगर निगम में लाइसेंस अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बिना लाइसेंस चलने वाली नावों का चिह्नांकन जल्द पूरा कर अवैध नावों पर कार्रवाई की जाएगी।