फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi ganesh utsav online programme

संगीत की तीनों विधाओं से किया विघ्रहर्ता को नमन

Mon, 31 Aug 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi ganesh utsav online programme
श्री गणेशोत्सव सेवा समिति के डिजिटल मंच पर कलाकारों ने गणपति बप्पा केचरणों में संगीत की हर विधा से हाजिरी लगाई। स्वरांजलि के संगीतमय मंच पर गायन, वादन और नृत्य की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। रविवार को अलंकृता राय ने सबसे पहले मंच संभाला। उन्होंने रागश्री में विलंबित एकताल में निबद्ध बंदिश सांझ भई...से शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने द्रुत तीन ताल में सांझ अब भई... के बाद दादरा और भजन की प्रस्तुति की। तबले पर अशेष नारायण मिश्र ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति में सिद्धार्थ बनर्जी की सिद्धवीणा के तार झंकृत हुए तो हर मन मयूर नाच उठा। उन्होंने राग पुनिया कल्याण में आलाप, जोड़, झाला, विलंबित और दु्रत बंदिश, भैरवी धुन तथा श्रीगणेश आरती का वादन किया। तीसरी प्रस्तुति में अपराजिता पटेल ने कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रचलित तीन ताल उठान, श्री गणेश वंदना, विलंबित लय में थाट, आमद, लड़ी, मध्य लय में टुकड़ा, चक्करदार परन, परमेलु की प्रस्तुतियां दीं। समापन उन्होंने श्रीगणेश भजन पर नृत्य से किया। इसके पूर्व प्रात:कालीन गणेश स्मरण का कार्यक्रम पं. अनंत घोडेकर ने संपन्न कराया। शाम को दस दिवसीय प्रवचन शृंखला में पं. जनार्दन शर्मा का श्रीगणेश पुराण पर प्रवचन हुआ। रात में प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed