{"_id":"676a7549f4a367d5d907a11e","slug":"varanasi-first-indoor-hall-will-be-built-in-lalpur-stadium-varanasi-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी को पहले इंडोर हॉल की सौगात: लालपुर स्टेडियम में बनेगा बहुमंजिला हॉल, मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी को पहले इंडोर हॉल की सौगात: लालपुर स्टेडियम में बनेगा बहुमंजिला हॉल, मिलेगी ये सुविधा
Tue, 24 Dec 2024 02:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:18 PM IST
सार
वाराणसी के पहले इंडोर हॉल का निर्माण लालपुर स्टेडियम में होगा। इंडोर हॉल हॉकी मैदान के दाहिनी ओर बनेगा। यहां एक तल पर दो हजार दर्शकों को बैठने की क्षमता होगी दूसरे तल पर डेढ़ हजार दर्शक बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल विभाग की ओर से वाराणसी जिले का पहला इंडोर हॉल लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बनाया जाएगा। खेल विभाग से संबंधित प्रस्ताव को निदेशालय की हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
इंडोर हॉल हॉकी मैदान के दाहिनी ओर बनेगा। प्रस्तावित इंडोर हॉल आगामी खेल जरूरतों और खेल सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनेगा। बहुमंजिला इंडोर हॉल के एक तल पर दो हजार दर्शकों को बैठने की क्षमता होगी दूसरे तल पर डेढ़ हजार दर्शक बैठ सकेंगे। सिगरा स्टेडियम में पहले इंडोर हॉल था, इसके टूटने के बाद जिले में इंडोर खेल बंद हो गए। पांच साल बाद इसकी कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
जिला ओलंपिक संघ ने तत्कालीन आरएसओ आरपी सिंह के जरिये मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को प्रस्ताव सौंपा था। जिस पर सीडीओ ने आश्वासन दिया था। अधिकारियों के मुताबिक सर्वे के बाद डिजाइन पर काम शुरू हो गया है। प्रस्तावित स्थल की लेवलिंग के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
इस सप्ताह तय हो जाएगी स्टेडियम का शुल्क
सिगरा स्थित नवनिर्मित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल व अन्य आयोजन की बुकिंग शुल्क एक सप्ताह के अंदर तय कर ली जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्माण में जरूरी बदलाव को तय समय पर ठीक करने को कहा। सीडीओ ने स्टेडियम परिसर में साई छात्रावास की ओर से यूरिनल और पीने के पानी की व्यवस्था करने को कहा। पेवेलियन भवन के पीछे आउटडोर खिलाड़ियों के लिए वाटर कूलर और पाथवे के बगल में पुराने शौचालय की मरम्मत कराने को कहा। बताया कि फुटबॉल, क्रिकेट ग्राउंड की बुकिंग तथा अभी हाल की बुकिंग बैंक्विट हॉल को आउटसोर्सिंग के द्वारा संचालित करने के लिए न्यूनत शुल्क इस सप्ताह तय हो जाएगा।