{"_id":"5b731c0242c792109211d3a9","slug":"varanasi-first-cruise-alaknanda-trial-run-in-ganga-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में गंगा की लहरों पर उतरा लग्जरी क्रूज अलकनंदा, अंदर से दिखता है ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में गंगा की लहरों पर उतरा लग्जरी क्रूज अलकनंदा, अंदर से दिखता है ऐसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 16 Aug 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
विश्व की प्राचीन नगरी काशी में गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना आज से साकार होने जा रहा है। गंगा में पहली क्रूज सेवा ‘अलकनंदा’ का ट्रायल रन 15 अगस्त को किया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
cruise
- फोटो : अमर उजाला
क्रूज का संचालन खिड़किया घाट से अस्सी घाट के बीच सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच किया जाएगा। हालांकि इसका नियमित संचालन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच होना है। पर्यटक इससे सुबह-ए-बनारस के साथ-साथ गंगा आरती के दर्शन का भी आनंद ले सकेंगे।
cruise
- फोटो : अमर उजाला
संचालन की स्वीकृति के इंतजार में ‘अलकनंदा’ कई दिन से खिड़किया घाट पर खड़ा है। फिलहाल, इसमें 60 लोगों के बैठने की सुविधा है। बुधवार का ट्रायल रन तीन घंटे का होगा। ट्रायल रन सफल रहता है तो इस सप्ताह के अंत तक इसका नियमित संचालन शुरू हो सकता है। अस्सी घाट पर जेट्टी तैयार हो रही है। पर्यटकों को इसके जरिए दो घंटे में गंगा दर्शन कराए जाएंगे। क्रूज पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
नॉर्डिक क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान अप स्ट्रीम, डाउन स्ट्रीम में लगने वाला समय, फोटोग्राफी, पर्यटकों को दी जाने वाली सर्विस आदि को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
औपचारिक उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। क्रूज संचालन के लिए वन विभाग से पहले ही अनुमति मिल गई थी। उसका रिन्यूवल एक-दो दिन में हो जाएगा।