{"_id":"5edd38838ebc3ee532421177","slug":"varanasi-film-shooting-city-news-vns528935471","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में होगा लाइट, कैमरा और एक्शन...मायानगरी की बंद शूटिंग को पंख देंगे पूर्वांचल के टेक्नीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में होगा लाइट, कैमरा और एक्शन...मायानगरी की बंद शूटिंग को पंख देंगे पूर्वांचल के टेक्नीशियन
Mon, 08 Jun 2020 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
film shooting
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायानगरी की बंद पड़ी शूटिंग को पंख लगाने के लिए पूर्वांचल के टेक्नीशियन मदद करेंगे। मुंबई में बंद पड़ी शूटिंग को बनारस में शुरू करने की पहल शुरू हो चुकी है। पूर्वांचल से जुड़े निर्माता-निर्देशकों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सब ठीक रहा तो दो महीने से बंद पड़े सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में शुरू हो जाएंगी।
निर्माता, निर्देशक और अभिनेता को छोड़ दें तो लाइट मैन, ड्रेस मैन, स्पॉट ब्वाय, सेटिंग ब्वाय, कैमरा अटेंडेंट समेत सभी टेक्नीशियन पूर्वांचल से ही हैं। शूटिंग बंद होने और कोरोना के डर से ये सभी वापस अपने गांव चले आए हैं। निर्माता दिलीप सोनकर ने पूर्वांचल के टेक्नीशियन और कलाकारों की सूची तैयार की है।
सभी के सहयोग से वाराणसी में ही फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। दिलीप ने बताया कि ठप पड़े मनोरंजन उद्योग को संजीवनी देने के लिए उन्होंने यह पहल की है। कलाकार, टेक्नीशियन की सूची तैयार हो चुकी है। निर्माता-निर्देशकों से भी बातचीत चल रही है। उन्हें शूटिंग की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इससे मुंबई से वापस आए प्रवासी मजदूरों और हजारों तकनीशियनों को भी रोजगार मिलेगा और मायानगरी फिर से गुलजार हो सकेगी। वैसे भी शूटिंग के लिहाज से बनारस और पूर्वांचल बॉलीवुड के लिए सबसे पहली पसंद भी हैं।
भोजपुरी अभिनेता सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहल काफी सराहनीय है, मुंबई में बंद पड़ी शूटिंग अगर यहां शुरू होती है या इस बारे में प्रयास किए जा रहे हैं तो निश्चित ही अच्छी पहल है। इससे यहां के फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को यहीं काम मिलेगा। साथ ही कोरोना काल में बेरोजगारी का संकट भी कम होगा।