Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Emergency landings of 2 aircraft at airport Akasa flight and IndiGo flight diverted

वाराणसी: एयरपोर्ट पर 2 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, अकासा की फ्लाइट उतरी; रीवा में खराब मौसम से इंडिगो डायवर्ट

Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। भुवनेश्वर जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वहीं रीवा में खराब मौसम के चलते इंडिगो का विमान वाराणसी डायवर्ट किया गया। 

विज्ञापन
Varanasi Emergency landings of 2 aircraft at airport Akasa flight and IndiGo flight diverted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

खराब मौसम के चलते रविवार को बंगलूरू से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान को निर्धारित गंतव्य पर उतारने में परेशानी हुई। इसके बाद विमान की लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 

विज्ञापन


विमान के डायवर्ट होने से यात्रियों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति रही। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1503 रविवार सुबह बंगलूरू से 184 यात्रियों और छह क्रू मेंबर को लेकर भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई थी। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण विमान को सुबह 8:36 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम में सुधार और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सुबह 9:21 बजे विमान को भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान किसी भी यात्री को विमान से उतारा नहीं गया। सभी 184 यात्री विमान में ही मौजूद रहे। 45 मिनट तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रीवा में खराब मौसम के चलते इंडिगो का विमान वाराणसी डायवर्ट, 68 लोग थे सवार
रीवा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंदौर से रीवा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान दोपहर 3:40 बजे सुरक्षित वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। ईंधन भरवाने के बाद शाम 4:51 बजे विमान को रवाना कर दिया गया। विमान में सवार एक यात्री ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यात्रा बीच में ही छोड़ दी।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का एटीआर विमान संख्या 6ई-7171 इंदौर से रीवा के लिए उड़ान भरकर जा रहा था। विमान में 64 यात्री और चार क्रू मेंबर समेत कुल 68 लोग सवार थे। रीवा एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग में परेशानी की आशंका को देखते हुए उसे वाराणसी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

दोपहर 3:40 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और उसे बे नंबर नौ पर खड़ा किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी दौरान एक यात्री ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण विमान से उतरकर अपनी यात्रा समाप्त कर दी। इसके बाद शाम 4:51 बजे विमान 67 यात्रियों और चार क्रू मेंबर के साथ रीवा के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed